एक्सप्लोरर

बदायूं: लेखपाल ने रिश्वत में चार बोटल बीयर की रखी डिमांड, शराब लेते हुए Video वायरल

Badaun Bribery Case: बदायूं के एक सरकारी कर्मचारी के रिश्वतखोरी की वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई है. एक युवक से आरोपी कर्मचारी ने काम के बदले बीयर की डिमांडी की थी, जिसकी वीडियो वायरल हो गई है.

Badaun News Today: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से रिश्वतखोरी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां जाति प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के बदले एक लेखपाल ने रिश्वत के रुप में बियर की डिमांड की. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लेखपाल को बीयर लेते हुए देखा जा सकता है. 

दरअसल, यह मामला बदायूं जिले दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव बेला डांडी का है. यहां सौरभ नाम के एक युवक ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन दिया. जब जाति प्रमाण पत्र रिपोर्ट लगाने के लिए लेखपाल के पास पहुंचे तो उसने युवक से रिश्वत में बीयर की फरमाइश की. 

लेखपाल ने मांगी बीयर की रिश्वत
मामला तब सामने आया जब युवक सौरभ सिंह रेलवे में नौकरी के लिए आवेदन करने की तैयारी कर रहा था. जाति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया में अड़चन आने के पर और आवेदन की तारीख में कम समय होने की वजह से सौरभ ने इसके समाधान के लिए लेखपाल से संपर्क किया. इस के बाद काम जल्दी करने के लिए लेखपाल ने चार बीयर की रिश्वत मांग ली.

सौरभ ने भी एक जागरूक नागरिक की तरह कथित रिश्वतखोर लेखपाल का भंडाफोड़ करने का फैसला किया और उसने बीयर लेते हुए लेखपाल की वीडियो रिकॉर्ड कर ली. युवक ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया और प्रशासन पर निष्पक्ष जांच के लिए दबाव बढ़ने लगा.

आरोपी लेखपाल सस्पेंड
लेखपाल के रिश्वतखोरी की वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की किरकिरी होने लगी. घटना के उजागर होने बाद स्थानीय प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही थी. 

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच समिति गठित कर जांच के आदेश दिए हैं. एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह ने अभी बताया कि उन्होंने बीयर की रिश्वत लेने वाले लेखपाल को जांच के बाद सस्पेंड कर दिया है.

ये भी पढ़ें: कानपुर: 1000 हजार करोड़ की जमीन कब्जा करने वाला गिरफ्तार, तीन महीने से था फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget