एक्सप्लोरर

Badaun: शादी और पैसे का लालच देकर बेटे का करा दिया धर्मांतरण, परिवार ने किया अनशन तो दर्ज हुई एफआईआर

UP News: बदायूं में धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस पर यह आरोप लगा है कि उसने पीड़ित परिवार की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की जबकि परिवार एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगाता रहा.

Badaun Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं (Badaun) जिले में धर्मांतरण (Religious Conversion) का मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति क़ो लालच देकर मुस्लिम (Muslim) बना दिया गया. पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. धर्मांतरण का यह मामला जिले के अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला का है यहां के रहने बाले रजनेश शर्मा ने कस्बे के ही रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों पर अरोप लगाया कि लालच देकर उनके बेटे का धर्म परिवर्तन करा दिया और वह मुस्लिम बन  गया.

पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका बेटा राहुल कस्बे में जिम करने के लिए जाता था. इसी दौरान वह कस्बे के शाहनवाज, हाफिज, बासिल और एजाज खान सहित अन्य लोगों के संपर्क में आ गया. इसी दौरान इन लोगों नें राहुल क़ो मुस्लिम लड़की से शादी कराने और रुपये देने का लालच दिया. जिसके बाद उसने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया और राहुल से अपना नाम बदल कर शहील सक्लैनी कर लिया. राहुल के पिता का आरोप है कि जब से उसने धर्म परिवर्तन कराया है तब से लगातार सनातन धर्म का अपमान कर रहा है.

एफआईआर दर्ज न होने पर परिवार ने किया अनशन
वहीं, पुलिस पर आरोप है कि उसने पीड़ित की शिकायत पर पहले तो  मुकदमा दर्ज नहीं किया और उसे समझाकर थाने से घर वापस भेज दिया. इसके बाद पीड़ित पिता ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर अनशन शुरू कर दिया. तब कहीं जाकर पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस घटना के संबंध में एसपी सिटी अमित किशोर ने बताया कि थाना अलापुर में एक  तहरीर मिली है. उसमें धर्मांतरण की बात सामने आई है. उस तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें -

Kanpur Fire: 30 घंटे बाद भी रह रहकर धधक रही आग, 800 दुकानों समेत 150 करोड़ का सामान जलकर खाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर उठे सवाल
मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर उठे सवाल
'कांग्रेस बताए, इतना पैसा कहां से आ रहा', रामलीला मैदान रैली पर राजभर का तंज
'कांग्रेस बताए, इतना पैसा कहां से आ रहा', रामलीला मैदान रैली पर राजभर का तंज
फारुख अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
फारुख अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
मौलाना शहाबुद्दीन बोले- 'कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था...है और रहेगा'
मौलाना शहाबुद्दीन बोले- 'कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था...है और रहेगा'

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget