एक्सप्लोरर

Budaun: बदायूं जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे शव की आंखे गायब, परिजनों के हंगामे के बाद डीएम ने दिए जांच के आदेश

बदायूं के जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखे हुए शव की आंखें गायब हो गई. परिजनों ने इसे लेकर जमकर हंगामा कर दिया. मामले में जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं.

Budaun: बदायूं के जिला अस्पताल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. अस्पताल की मोर्चरी में रखे हुए मुर्दे की आंखे गायब हो गई. परिजनों ने जब सुबह जाकर मोर्चरी में देखा तो दोनों आंखें गायब थी. इसको लेकर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है और इस मामले की शिकायत आला अधिकारियों से की है. सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी बदायूं ने इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए. मामला जिला अस्पताल की मोर्चरी से जुड़ा हुआ है.

सजायाफ्ता कैदी ने कर ली थी आत्महत्या

कल जिला जेल में बंद अलीगढ़ जनपद के थाना अतरौली के रहने वाले चार साल से सजायाफ्ता कैदी भोलू ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी. परिजनों के न पहुंचने से पंचायत नामा की कार्यवाही नहीं हो सकी थी इसलिए पोस्टमार्टम अगले दिन होना था. इसलिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया. सुबह जब परिजन मोर्चरी पहुंचे तो शव को देखने के बाद भड़क गए. शव की दोनों आंखे गायब थीं. परिजनों का आरोप है कि यहां शव को सुरक्षित रखने का कोई इंतजाम नहीं है और गंदगी के अंबार हैं. जब इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की तो उन्होंने ठीक से बात भी नहीं की.

जानें क्या कहते हैं अस्पताल के सीएमएस

मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद हड़कंप मच गया. जिला अस्पताल के सीएमएस विजय बहादुर राम ने सीएमओ के साथ मोर्चरी जाकर गहनता से पड़ताल की. मजिस्ट्रियल जांच करने जिला राजस्व अधिकारी /एसडीएम भी पहुंचे और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में शामिल सभी लोगों के बयान दर्ज किए. साथ ही मोर्चरी को भी देखा. अस्पताल के सीएमएस विजय बहादुर राम ने बताया कि शव की आंखे गायब होने का मामला संज्ञान में आया है पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है कि ऐसा कैसे हुआ है जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

बीते दिन पंचनामे की कार्यवाही के लिए मोर्चरी पहुंचे सदर तहसील के नायाब तहसीलदार आशीष सक्सेना से मीडिया ने बर्फ लगा कर खुला शव रखने के पीछे का कारण पूछा था और उनको सचेत भी किया था कि एसी ताबूत मौजूद हैं शव उसमें रखवाया जा सकता है लेकिन इस बात को गंभीरता से नहीं लिया गया. अगर गंभीरता दिखाई गई होती तो शव की ये हालत नहीं होती. आंखे गायब होने के पीछे मानव अंगों की तस्करी का घिनौना खेल है या किसी जंगली जानवर की करतूत यह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा.

इसे भी पढ़ें:

Ayodhya: आदित्य ठाकरे के अयोध्या दौरे पर बोले संजय राउत- धार्मिक यात्रा है, राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का कोई इरादा नहीं

Kanpur Violence पर आजमगढ़ से BJP प्रत्याशी निरहुआ ने कहा- 'ऐसे उपद्रवियों की अच्छे से होगी दवा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget