एक्सप्लोरर

बाबरी विध्वंस केस: जानें- कोर्ट ने किस आधार पर सभी 32 आरोपियों को किया बरी

6 दिसंबर 1992 को विवादित बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि ये घटना पूर्व नियोजित नहीं थी. 12 बजे दिन में सब कुछ ठीक-ठाक था, लेकिन उसके बाद ढांचे के पीछे से पत्थरबाजी शुरू हुई जो अराजक तत्वों की ओर से की गई.

लखनऊ: अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को विवादित बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में बुधवार को 28 साल बाद लखनऊ में सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार यादव ने अपना फैसला सुनाया. अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. सीबीआई के विशेष जज ने अपने फैसले में माना कि ये घटना पूर्व नियोजित नहीं थी और घटना अचानक हुई थी. अदालत में 26 आरोपी मौजूद थे, जबकि 6 आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत की कार्यवाही में शामिल हुए. इस मामले के आरोपियों में से विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष अशोक सिंघल सहित 17 आरोपियों की मौत हो चुकी है.

कार सेवकों के साथ डकैट भी थे मौजूद- कोर्ट कोर्ट ने अपने फैसले में अभियोजन साक्षी नंबर 9 अंजू गुप्ता के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि कार सेवकों की भीड़ में कुछ अपराधी और डकैत भी आ गए थे. कोर्ट ने अपने निर्णय में सीबीआई की ओर से दिए गए साक्ष्य को समुचित साक्ष्य न मानते हुए ये टिप्पणी की है की वीडियो कैसेट्स में टेंपरिंग की गई है और वो सील भी नहीं थी.

सीबीआई ने साक्ष्य के रूप में फोटोग्राफ्स के नेगेटिव पेश नहीं किए- कोर्ट कोर्ट ने सीबीआई की ओर से पेश किए गए फोटोग्राफ्स के बारे में कहा है कि सीबीआई ने साक्ष्य के रूप में फोटोग्राफ्स के नेगेटिव पेश नहीं किए. कोर्ट ने 65 एविडेस एक्ट का हवाला देते हुए आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बाइज्जत बरी किया है. कोर्ट ने कहा कि 6 दिसंबर 1992 को घटना पूर्व नियोजित नहीं थी. 12 बजे दिन में सब कुछ ठीक-ठाक था, लेकिन 12 बजे के बाद ढांचे के पीछे से पत्थरबाजी शुरू हुई जो अराजक तत्वों की ओर से की गई.

अराजक तत्वों ने कार सेवकों के भेष में ढांचे पर आक्रमण कर दिया- कोर्ट अशोक सिंघल का जिक्र करते हुए कोर्ट ने कहा है कि वो कार सेवकों से संयमित रहने की अपील कर रहे थे. लेकिन, कुछ अराजक तत्वों ने कार सेवकों के भेष में ढांचे पर आक्रमण कर दिया और ये भी ख्याल नहीं किया कि ढांचे के नीचे रामलला का मंदिर है. कोर्ट ने ये भी टिप्पणी की है कि इंटेलिजेंस की रिपोर्ट पहले से थी कि कुछ आतंकवादी या अराजक तत्व अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं. कोर्ट ने सभी अभियोजन साक्ष्य के बयान के आधार पर ये पाया कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उपरोक्त घटना में कोई योगदान किसी आरोपी का नहीं है और बाइज्जत बरी सभी आरोपियों को कर दिया गया है.

26 आरोपी रहे अदालत में मौजूद साक्षी महाराज, साध्वी ऋतभंरा, विनय कटियार, चंपत राय, राम विलास वेदांती, पवन पांडेय, आचार्य धर्मेन्द्र देव सहित 26 आरोपी बुधवार को अदालत में उपस्थित थे.

6 आरोपी अदालत में नहीं आए लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, महंत नृत्य गोपाल दास, सतीश प्रधान और पूर्व मुख्यमंत्री/राज्यपाल कल्याण सिंह सहित 6 आरोपी अदालत में मौजूद नहीं थे. इन लोगों को कोरोना के चलते अदालत में मौजूद होने से छूट दी गई थी.

यह भी पढ़ें:

बाबरी विध्वंस केस: सभी 32 आरोपी बरी, स्पेशल कोर्ट के जज ने कहा- पूर्व नियोजित नहीं थी ढांचा गिराने की घटना

बाबरी मामला: सीएम योगी बोले- सत्य की जीत हुई, षड्यंत्र के लिए जनता से माफी मांगे कांग्रेस

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत
अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget