एक्सप्लोरर

Etah में बाबा मुल्ले शाह की दरगाह पर चला बुलडोजर, सामाजवादी पार्टी ने जताया विरोध 

Etah News: बाबा मुल्ले शाह की दरगाह  को जिला प्रशासन की तरफ से बिना किसी नोटिस और कानूनी आदेश के ध्वस्त कर दिया गया था. इसी मामले में सामाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने विरोध जताया है. 

Baba Mulle Shah Dargah demolished in Etah: एटा जिले में बाबा का बुलडोजर विवादों में घिरता जा रहा है. कल एटा (Etah) के सिविल लाइन में बाबा मुल्ले शाह की दरगाह (Baba Mulle Shah Dargah) को जिला प्रशासन की तरफ से बिना किसी नोटिस और कानूनी आदेश के ध्वस्त कर दिया गया था. इसी मामले में आज सामाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने  7 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को एटा भेजा. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एटा पहुंचे 7 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रशासन द्वारा बुलडोजर से तोड़ी गई बाबा मुल्ले शाह की दरगाह का निरीक्षण किया और मामले की जांच की. प्रतिनिधि मंडल ने दरगाह के केयर टेकर प्रेमपाल सिंह, सोनू कुमार और आसपास के लोगों से बातचीत कर मामले की हकीकत को जाना. 

अखिलेश यादव को सौपेंगे रिपोर्ट 
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष कंन्नौज के पूर्व सांसद और वर्तमान में दिवियापुर के विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर ये 7 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल आया है. द्वेष भावना के तहत दरगाह तोड़ने की कार्रवाई का हम विरोध कर रहे हैं और इसकी पूरी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को देंगे. धर्म कोई भी हो चाहे मंदिर हो चाहे मस्जिद हो अगर इनको तोड़ने की कार्रवाई करेंगे तो हम लोग इसका विरोध करेंगे. बिना प्रमाण के चाहे दरगाह हो चाहे मंदिर हो नहीं तोड़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसकी जांच रिपोर्ट वो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौपेंगे और दरगाह को बुलडोजर से ध्वस्त करने के मामले को विधानसभा मे भी उठाएंगे और विधानसभा के पटल पर भी रखेंगे.

गलत काम हुआ है
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष परवेज जुबैरी ने बाबा मुल्ले शाह की दरगाह को प्रशासन द्वारा बुलडोजर से ध्वस्त किए जाने पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि ये तो बहुत गलत काम किया है, इस तरह का नहीं होना चाहिए. आपस में जो हमारी एकता बनी हुई है उस एकता को ये तोड़ने वाली बात हो गई.

प्रशासन ने गलत किया है
एटा नगर पालिका परिषद के सभासद रियाज अहमद खां का कहना है कि प्रशासन ने ये गलत किया है. इस दरगाह में सभी धर्मो के लोग आते हैं, चादरें चढ़ाते हैं, अपनी मन्नतें मांगते हैं. उनकी मन्नतें पूरी होतीं हैं. ये दरगाह बहुत पुरानी है. 70/80 साल पुरानी दरगाह है. अगर कोई कार्रवाई होती है तो प्रशासन की तरफ से नोटिस दिया जाता है. बिना नोटिस दिए प्रशासन मनमानी कर रहा है.

ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद एटा के प्रतिनिधि और पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद एटा राकेश गांधी ने कहा कि दरगाह पर काफी हिंदू, मुस्लिम लोग चादर चढ़ाने आते हैं, मैने देखा है कि बृहस्पतिवार को वहां लोग अगरबत्ती लगाने और मुराद मांगने आते हैं. अगर दरगाह तोड़ दी गई है तो ये मेरे विचार से ठीक नहीं है. ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए इससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस लगती है.

कोई नोटिस नहीं दिया गया
इस संबंध में दरगाह के केयर टेकर सोनू कुमार का कहना है कि इस दरगाह पर हर बृहस्पतिवार को काफी लोग आते हैं.पूजा-अर्चना करते हैं, चादर चढ़ाते हैं, मन्नते मांगते हैं. जब हमारा जन्म नहीं हुआ था तब की मजार बनी हुई थी. मजार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है. हमने विरोध किया तो कहा कि ज्यादा बोलोगे तो एफआईआर कर दी जाएगी, तुम्हारे नाम. ये दरगाह करीब 100 साल पुरानी होगी. हिन्दू-मुसलमान दोनों इनकी पूजा करते हैं. दरगाह को तोड़ने से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया.

दरगाह को सुरक्षित रखा जाएगा
अपर जिला अधिकारी प्रशासन एटा से जब पूछा गया कि ये दरगाह क्यों ध्वस्त कर दी गई तो उन्होंने कहा कि दरगाह सुरक्षित रखी जाएगी. दरगाह के ऊपर लोग कमरा बनाकर रह रहे हैं. उन्होंने कहा कि दरगाह के ऊपर जो लोग कमरा बनाकर रह रहे हैं उसको तोड़ा जा रहा है. उन्होंने दरगाह भवन को ही दरगाह मानने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि दरगाह को सुरक्षित रखा जाएगा.

सियासी रंग ले रहा है मामला 
कुल मिलाकर दरगाह पर बुलडोजर चलाकर उसको ध्वस्त कर देने के मामले में अब जिला प्रशासन फंस गया है. इधर जिम्मेदार स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई को अनैतिक और गलत बता रहे हैं. अब सामाजवादी पार्टी की तरफ से इस मुद्दे का विरोध करने, इसकी जांच को 7 सदस्यीय जांच दल भेजना और इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने और पटल पर रखने की घोषणा के बाद ये मुद्दा और गरमा गया है.

ये भी पढ़ें:

UP Weather Update: यूपी में गर्मी से बुरा हाल, बांदा में 49 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, घर से निकलना हुआ मुश्किल

Gyanvapi Masjid Survey: शिवलिंग मिलने के दावे पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget