एक्सप्लोरर

Meerut Suicide: मेरठ में बीटेक के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान, बनारस से इंजीनियर बनने आया था CCSU

Chaudhary Charan Singh University News: पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा तोड़ा गया. कमरे में प्रशांत पांडे का शव पंखे से झूल रहा था. घटना के विरोध में साथी छात्रों ने यूनिवर्सिटी में तालाबंदी कर दी.

UP Suicide Case: मेरठ (Meerut) के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (Chaudhary Charan Singh University) में खुदकुशी का मामला सामने आया है. बीटेक के छात्र का शव पंखे से लटका पाया गया. बीटेक थर्ड ईयर का छात्र प्रशांत पांडे पंडित दिन दयाल उपाध्याय हॉस्टल के कमरा नंबर 99 में रह रहा था. छात्र के फांसी का फंदा लगाकर जान देने की खबर से हड़कंप मच गया. साथी छात्रों ने सीसीएसयू प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया. उन्होंने यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट को भी बंद कर दिया.

इंजीनियर बनने का सपना चकनाचूर

शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते वक्त छात्र धरने पर बैठे गए. छात्र मृतक का शव नहीं ले जाने की जिद पर अड़े थे. काफी देर तक नाराज छात्र नहीं माने. समझाने के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों ने शव को जाने दिया और यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट से ताला भी हटा दिया. मृतक छात्र इंजीनियर बनने का सपना लिए बनारस से सीसीएसयू बेीटेक की पढ़ाई करने आया था.

नाराज छात्रों ने सीसीएसयू प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने क्लास का बहिष्कार करने और हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है. छात्र वीसी संगीता शुक्ला के रवैये से आक्रोशित हैं. उन्होंने कहा कि संगीता शुक्ला खानापूर्ति कर चली गईं.

बीटेक के छात्र ने लगाया मौत को गले 

बताया जाता है कि प्रशांत पांडे रात तीन दिन पहले गांव से हॉस्टल लौटा था. रात को हॉस्टल के कमरे प्रवेश करने के बाद अंदर से लॉक कर लिया. सुबह प्रशांत पांडे कमरे से बाहर नहीं निकला. छात्रों ने खूब दरवाजा खटखटाया. अंदर से आवाज नहीं आने पर वार्डन को सूचना दी गई.

पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा तोड़ा गया. कमरे में प्रशांत पांडे का शव पंखे से झूल रहा था. मौके पर फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया. छात्र की खुदकुशी पर चीफ वार्डन दिनेश कुमार ने अजीबोगरीब बयान दिया है.

सीसीएसयू में भारी पुलिस बल तैनात

प्रदर्शनकारी छात्रों ने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, परिजनों को मुआवजा और घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. एसपी सिटी पीयूष सिंह ने कहा है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर सीसीएसयू में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

छात्र के सुसाइड ने सवाल खड़े कर दिए हैं. आत्मघाती कदम उठाने का कारम घर से दूरी, दबाव,  अकेलापन या सीसीएसयू प्रशासन की खामियां हैं. तस्वीर जांच के बाद साफ हो पाएगी. फिलहाल सीसीएसयू के छात्र दहशत में हैं. 

UP News: बस्ती में प्रधानों ने ब्लॉक प्रमुख और बीजेपी नेता को बनाया बंधक, धरने पर भी बैठे, इस बात से हैं नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन
मुख्यमंत्री योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन
गोमती के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित इलाकों में योगी सरकार का राहत अभियान तेज
गोमती के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित इलाकों में योगी सरकार का राहत अभियान तेज
योगी सरकार दे रही तकनीक आधारित फॉरेंसिक शिक्षा को बढ़ावा
योगी सरकार दे रही तकनीक आधारित फॉरेंसिक शिक्षा को बढ़ावा
यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट
यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?
कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget