एक्सप्लोरर

UP Madarsa Survey: आजमगढ़ में मदरसों के सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा, प्रशासन ने दिए ये निर्देश

Madrasa News: आजमगढ़ में प्रशासन को अभी तक 101 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले हैं. सर्वे का काम चल रहा है. जिले के सभी 8 तहसीलों से अंतिम आंकड़े आने के बाद यह संख्या बढ़ सकती है.

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश सरकार (Government of Uttar Pradesh) ने जब पूरे प्रदेश में मदरसा के सर्वे (UP Madarsa Survey) का आदेश दिया तो इसका पुरजोर विरोध हुआ लेकिन अब जब मदरसों के सर्वे का काम अंतिम चरण में चल रहा है तो एक बात तो साफ हो गई है कि सरकार ने जो निर्णय लिया था वह कहीं से गलत नहीं था. प्रदेश के कई जिलों में मदरसा सर्वे के काम में यह बात सामने आई है कि कई मदरसे बिना मान्यता के ही संचालित हो रहे हैं. आजमगढ़ में भी अभी तक मदरसे के सर्वे में 100 से अधिक मदरसे बिना मान्यता के पाए गए हैं. शासन के निर्देश पर आजमगढ़ जिले में भी मदरसों के सर्वे का काम चल रहा है. 

101 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे
आजमगढ़ जिले की तहसीलों में एसडीएम और खंड शिक्षाधिकारियों के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है. जिले में प्रशासन को अभी तक 101 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले हैं. हालांकि प्रशासन के सर्वे का काम चल रहा है, फूलपुर और सगड़ी तहसील के सर्वे के आंकड़े अभी पूरे नहीं आए हैं. जिले के सभी 8 तहसीलों से अंतिम आंकड़े आने के बाद यह संख्या और अधिक बढ़ सकती है. शासन ने मदरसों के सर्वे की तिथि बढ़ाकर 20 अक्टूबर तक कर दी है. ऐसे में जिला प्रशासन को और अधिक समय मिल रहा है, जिससे अच्छे से जांच की जा सके.

जिले के एडीएम ने क्या कहा
जिले के एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा का कहना है कि, शासन के निर्देश पर मदरसों के सर्वे का काम किया जा रहा है. कुछ तहसीलों के सर्वे की रिपोर्ट अभी नहीं आई है. अंतिम आंकड़े आने के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी और शासन के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. अभी तक जिले में जांच में 101 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले हैं. ऐसे में इन सभी अनरजिस्टर्ड मदरसों को रजिस्टर्ड कराना पड़ेगा अन्यथा इन मदरसों को बंद कराया जाएगा. एडीएम प्रशासन का कहना है कि जिले के एसडीएम, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और बीएसए के नेतृत्व में लगातार सर्वे किया जा रहा है. जिले में अभी तक रजिस्टर्ड मदरसों की संख्या 387 है.

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
बता दें कि, आजमगढ़ जिला प्रशासन वर्ष 2018 से अभी तक जिले में चलने वाले 300 से अधिक मानकविहीन मदरसों पर कार्रवाई कर चुका है. इसके तहत जिले के यह 300 मदरसे विभाग से मान्यता प्राप्त थे पर पोर्टल की जांच में मानकविहीन पाए गए. ऐसे में इन मदरसों पर कार्रवाई करते हुए इन्हें पोर्टल पर लॉक किया गया.

Lakhimpur Kheri News: बाढ़ प्रभावित इलाके में 25 बच्चों को पढ़ाने में जुटा था 6वीं क्लास का मनीष, तभी पहुंच गए डीएम, फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget