एक्सप्लोरर

यूपी महिला आयोग की सदस्य ने किया अस्पताल का निरीक्षण, रोटी में मिली खराबी, दिए ये निर्देश

UP News: आजमगढ़ के जिला चिकित्सालय में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या ने निरीक्षण किया. निरीक्षण में कुछ कमियां पाई गई है. अस्पताल में कमियों को खत्म करने के दिए निर्देश.

Azamgarh News: आजमगढ़ के जिला चिकित्सालय की स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को दिन में महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंका मौर्या ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान वह वार्डों में जाकर चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी व सुविधाओं की जानकारी ली और मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में उनसे व परिजनों से जानकारी लेकर डॉक्टरों को निर्देश दिए.

वार्डों में भर्ती मरीजों के लिए ठंड में क्या व्यवस्था की गई है? उसके बारे में पूछताछ की और स्थिति की जानकारी ली. इसके अलावा भोजन में क्या पक रहा है? इसको जानने के लिए वह सीधे जिला चिकित्सालय के किचन में जा पहुंची. यहां पर मरीज को मिलने वाले भोजन का उन्होंने जायजा लिया. एक-एक खाने की उन्होंने जांच की. इस दौरान दाल के नीचे से जले होने की बात कहते हुए वहां मौजूद प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ बालचंद प्रसाद व किचन के प्रभारी से नाराजगी जताई. रोटी के भी ठीक से न फूलने पर खाना बनाने वाले को सुधार लाने को कहा, जब इस पर टालमटोल किया गया तो और तेज फटकार लगाई कि वह भी खाना बनाना जानती हैं. इसलिए उनको ज्यादा समझाने की जरूरत नहीं है. खाने की क्वालिटी में जल्द सुधार का निर्देश दिया.

राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या कमियों को दूर करने के निर्देश दिए
वहीं चिकित्सालय परिसर में साफ सफाई का भी जायजा लेते हुए कहा कि इसमें भी जगह जगह कमी मिली है. उन्होंने चेतावनी दी कि इस प्रकार की व्यवस्था नहीं चलेगी और इसमें सुधार होना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह फिर यहां आकर सुधार का निरीक्षण करेंगी. इस मामले पर राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या ने कहा कि मैने निरीक्षण किया. निरीक्षण में कुछ कमियां पाई गई है. लेकिन इलाज को लेकर मरीज डॉक्टर से संतुष्ट हैं, जो भी कमियां पाई गई है उसमें शीघ्र सुधार करने के लिए संबंधित कर्मचारियों अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है. उम्मीद है कि जब मैं आगे निरीक्षण करूंगी तो यह सारी कमियां दूर हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- यूपी में अधिकारियों से मिलने गए तो अब नहीं ले जा सकेंगे उपहार, राज्यपाल ने दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget