एक्सप्लोरर

Azamgarh News: पांचवें प्रेमी के साथ फरार हुई तीन बच्चों की मां, चौथे पति की आपबीती सुन पुलिस भी हैरान

UP News: 9 साल बाद अनहोनी की पति ने सपने में भी नहीं सोचा था. अब पीड़ित पति का कहना है कि पत्नी लोगों को झांसा देकर शादी करती है और फिर कुछ साल रहने के बाद फरार हो जाती है.

UP News: आजमगढ़ (Azamgarh) में हैरान कर देनेवाली घटना सामने आया है. 9 साल तक साथ रहने के बाद महिला चौथे पति को छोड़ अचानक गायब हो गई. तीन बच्चों के साथ पिता थाने पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है. पुलिस भी पति की आपबीती सुनकर हैरान है. पति का आरोप है कि पत्नी पांचवें प्रेमी के साथ फरार हुई है. मामला अहरौला थाना क्षेत्र के चकब्राभानी गांव का है. अनिल राजभर चंडीगढ़ में काम करता था. चंडीगढ़ में उसकी मुलाकात रीना नाम की युवती से हुई. दोनों की मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदली और मामला आगे बढ़ा. पीड़ित पति के मुताबिक, रीना शादी को तैयार हो गई. दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली. अनिल राजभर शादी करने के बाद पत्नी रीना को लेकर गांव आ गया. उसने बताया कि 9 साल साथ रहने के दौरान 3 बच्चे भी रीना से हुए. दोनों की जिंदगी सही चल रही थी. घरेलू कलह भी नहीं था. 

9 साल तक साथ रहने के बाद फरार हुई पत्नी

9 साल बाद अनहोनी की पति ने सपने में भी नहीं सोचा था. अब पीड़ित पति अनिल का कहना है कि पत्नी रीना लोगों को झांसा देकर शादी करती है और फिर कुछ साल रहने के बाद फरार हो जाती है. पति के मुताबिक, उसके चक्कर में आकर ना जाने कितने युवकों की जिंदगी बर्बाद हो गई है. उसकी पत्नी ने पहले 3 शादियां की थी. तीनों पतियों को छोड़कर उसने अनिल राजभर को प्रेमजाल में फंसाया और चौथी शादी कर ली. शादी के बाद 3 बच्चे हुए. पति का कहना है कि 9 साल वैवाहिक जीवन गुजारकर एक बार फिर पत्नी पांचवें प्रेमी के साथ भाग गई है.  


3 बच्चों के साथ पति ने लगाई इंसाफ की गुहार

पीड़ित पति ने बताया कि पत्नी किसी शख्स से फोन पर बात करती थी. एक दिन पूछताछ करने पर पत्नी ने गोलमोल जवाब दिया. 3 जुलाई की रात करीब 8 बजे पांचवें प्रेमी के साथ फरार हो गई. पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस भी लापता पत्नी को अभी तक खोज नहीं पाई है. भागने से पहले पत्नी पहचान के दस्तावेज घर छोड़ गई है. पति को शक है कि पत्नी नई पहचान बनाने जा रही है. पहले भी नई पहचान बनाकर लोगों को प्रेम जाल में फंसा चुकी है. नई पहचान से पांचवें प्रेमी के साथ फरार हुई है. फिलहाल पुलिस के लिए भी मामला पहेली बना हुआ है. 

Kanpur News: 'मैं तुम्हारी तन, मन और धन से मदद करूंगा', ऑडियो वायरल होने के बाद नप गए आशिक मिजाज दारोगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष
फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष
देहरादून: लेडी टीचर सुसाइड केस CB-CID को सौंपा गया
देहरादून: लेडी टीचर सुसाइड केस CB-CID को सौंपा गया
UP News: योगी सरकार का छात्रों को लेकर फैसला: इस विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी!
योगी सरकार का छात्रों को लेकर फैसला: इस विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी!
UP News: मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का बढ़ेगा दायरा, योजना के तहत प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का बढ़ेगा दायरा, योजना के तहत प्रतिभाशाली छात्रों को मिलेगा लाभ

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget