एक्सप्लोरर

UP Election: आजमगढ़ की इस सीट पर BSP के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे अब्दुल सलाम, जानें- स्थानीय वोटर्स के बीच कितनी पकड़?

UP Elections: बसपा ने मुबारकपुर से पूर्व विधायक और मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय निवासी अब्दुल सलाम को प्रत्याशी घोषित कर दिया है. प्रयाशी घोषित होने के बाद वे काफी उत्साहित हैं.

UP Assembly Election 2022: आजमगढ़ के मुबारकपुर विधानसभा बहुजन समाज पार्टी के लिए बहुत मजबूत सीट के तौर पर देखी जाती है. इस सीट पर 1996 से लगातार बहुजन समाज पार्टी चुनाव जीत रही है. 1996 में यशवंत सिंह, चंद्रदेव राम यादव करेली, 2007 में फिर चंद्रदेव राम यादव करेली चुनाव जीते और वह मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री हुए. 2012 में रियल एस्टेट कारोबारी शाह आलम को बीएसपी ने मैदान में उतारा और उन्होंने समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव को हराकर चुनाव जीता.

साल 2017 में फिर बसपा ने शाह आलम को प्रत्याशी बनाया. शाह आलम ने फिर अखिलेश यादव को शिकस्त देकर चुनाव जीता. इस बार जीत का आंकड़ा मात्र तीन अंकों में सिमट कर रह गया. इसी बीच मायावती से नाराजगी के चलते 25 नवंबर को बसपा से इस्तीफा दे दिया और वह समाजवादी पार्टी को ज्वॉइन कर सकते हैं और सपा के टिकट पर मुबारकपुर से चुनाव लड़ सकते हैं. अभी यह बात चर्चा में ही है कि इसी बीच बसपा ने मुबारकपुर से पूर्व विधायक और मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय निवासी अब्दुल सलाम को प्रत्याशी घोषित कर दिया.

अब्दुल सलाम की स्थानीय मतदाताओं में काफी पकड़

अब्दुल सलाम की स्थानीय मतदाताओं में काफी पकड़ है. वह 1996 से 2012 तक लगातार किसी ना किसी दल से मुबारकपुर विधानसभा का चुनाव लड़ते रहे. बसपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद वह काफी उत्साहित हैं. उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू कर दिया. चुनाव कैंपेन के दौरान अब्दुल सलाम ने दावा किया कि वह अच्छे वोटों से चुनाव जीतकर मुबारकपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं और विकास के लिए प्रयास करेंगे.

ये भी पढे़ं-

UP Elections 2022 Live: स्वामी प्रसाद मौर्य बाग़ी विधायकों के साथ अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे

UP Election: देवरिया की इस विधानसभा सीट पर आज तक नहीं खुल सका है BSP का खाता, जानें- वजह

डॉ, खुर्रम आलम नोमानी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से करीब 23 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. नोमानी को करीब 32 सालों का अनुभव है. इस दौरान कई ग्राउंड रिपोर्ट्स किए. 2003 में भारत नेपाल सीमा पर लड़कियों की खरीद फरोख्त पर सिद्धार्थनगर से ग्राउंड रिपोर्ट की. अबू  सलेम के पुर्तगाल से भारत प्रत्यर्पण के समय अबू सलेम के परिवार का इंटरव्यू सबसे पहले स्टार न्यूज़ पर प्रसारित की. 2004 के लोकसभा चुनाव से लेकर होने वाले सभी लोकसभा ,विधानसभा चुनाव  की ग्राउंड रिपोर्टिंग की. खुर्रम आलम नोमानी ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में पीजी डिप्लोमा किया. इसके बाद MA,PHD (हिन्दी) की डिग्री हासिल की. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget