एक्सप्लोरर

Azadi Ka Amrit Mahotsav: गोरखपुर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रही तिरंगा, एक दिन में इतने झंडे कर रहीं तैयार

Gorakhpur News: गोरखपुर में आजादी का अमृत महोत्सव पर स्वयं सहायता समूहों को तिरंगा तैयार करने काे कहा गया है. समूहों की ओर से गोरखपुर में अब तक डेढ़ लाख तिरंगा तैयार किया जा चुका है.

UP News: आजादी के 75वें वर्ष में हर भारतवासी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. हर घर तिरंगा लगाने की मुहिम में जिला प्रशासन भी पीछे नहीं है. यही वजह है कि स्वयं सहायता समूह लगातार तिरंगा तैयार किया जा रहा है. गोरखपुर में भी ये सिलसिला बदस्तूर जारी है. सभी स्वयं सहायता समूहों को तिरंगा तैयार करने का टारगेट दिया गया है. यही वजह है कि स्वयं सहायता समूह में सहयोग करने वाली महिलाएं भी पूरे जोश और जज्बे के साथ आजादी के इस अमृत महोत्सव में योगदान दे रही हैं. समूहों की ओर से गोरखपुर में अब तक डेढ़ लाख तिरंगा तैयार किया जा चुका है.
 
गोरखपुर के बांसगांव के जिगिना भियाव गांव के शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष संगीता मिश्रा ने बताया कि उनके समूह में 13 महिलाएं काम करती हैं. उनका समूह पीपी किट, बैग और अन्य सामान तैयार करते हैं. इस समय तिरंगा बनाने का काम चल रहा है. उन्होंने बताया कि उनके समूह की महिलाएं तिरंगा बनाने में जुटी हैं. इस समूह से वे और उनके समूह की महिलाएं रोजगार के साथ परिवार की मदद भी कर पा रही हैं.
 
पति-पत्नी मिलकर बनाते हैं झंडा

गोरखपुर के बांसगांव के जिगिना भियाव गांव के शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष संगीता मिश्रा के पति संतोष मिश्रा भी समूह की मदद करते हैं. वे तैयार हुए माल को विकास भवन तक पहुंचाते हैं. इसके साथ ही मिले हुए आर्डर के लिए लगने वाले कच्चे माल की भी व्यवस्था करते हैं. वे बताते हैं कि पति-पत्नी दोनों मिलकर बैग सिलाई का काम करते रहे हैं. ब्लॉक से पता चला कि समूह बनाकर मदद मिल सकती है. उन्होंने कहा कि अधिकारियों के सहयोग से समूह बनाकर काम शुरू किए. इससे गांव की महिलाओं को रोजगार मिला. समूह की महिलाएं के बनाए बैग की बिक्री के लिए शहीद अशफाक उल्‍लाह खां प्राणि उद्यान में दुकान मिली हुई है. वे मुख्यमंत्री को इसके लिए धन्यवाद देते हैं. इस समय समूह में तिरंगा बनाने का काम चल रहा है. हर महिला 100 से 150 तिरंगा प्रतिदिन तैयार कर लेती हैं.
 
महिलाओं के परिवार को मिल जाती है मदद

समूह में कार्य करने वाली स्‍नेहलता मिश्रा बताती हैं कि वे शिव शक्ति समूह में काम करती हैं. इस समय तिरंगा बनाने के काम में वो लोग जी-जान से जुटी हैं. उनके समूह की महिलाएं तिरंगा बना रही हैं. इससे वे अपने परिवार की मदद के साथ दो बच्चों को पढ़ाने का कार्य आसानी से कर पा रही हैं. समूह की महिला तक्षला बताती हैं कि 26 हजार तिरंगा बनाने का ऑर्डर मिला है. एक दिन में वे 100 से 150 झंडा तैयार कर लेती हैं. इससे उन्हें दो से ढाई सौ रुपए प्रतिदिन की आमदनी हो जाती है. इससे उनके परिवार को भी मदद मिलती है.
 
21 समूहों को तिरंगा तैयार करने की जिम्मेदारी मिली
 
गोरखपुर के मुख्‍य विकास अधिकारी संजय कुमार मीणा ने बताया कि समूह के द्वारा झंडों का निर्माण करा रहे हैं. उन्होंने बताया कि उपलब्‍धता को देखते हुए झंडों के निर्माण का टारगेट बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जरूरत पर इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी. लोगों को प्रेरित किया जा रहा है कि सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग लें. आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 21 समूहों को तिरंगा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है.

UP News: श्रीकांत त्यागी के समर्थन में आए नरेश टिकैत, बीजेपी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले टूटेंगे सपा के विधायक? ओम प्रकाश राजभर ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget