एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या में राम की पैड़ी पर नहाते हुए लड़की ने बनाया रील, नाराज संतों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

Ayodhya Girl Dance Video: अयोध्या पुलिस कैमरे के सामने कुछ भी कहने को तैयार नहीं है. ऑफ दि रिकॉर्ड बातचीत में कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है और कार्रवाई के बारे में विचार विमर्श किया जा रहा है.

Ayodhya Viral Video: राम की पैड़ी में फिल्मी गाने पर लड़की का रील बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद साधु-संतों ने नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के साथ-साथ अयोध्या वासियों की भी है. धार्मिक नगरी अयोध्या में इस तरह की घटनाओं से मर्यादा धूमिल होती है. राम की पैड़ी में इस तरह की घटना होना दंडनीय अपराध है. पुलिस प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो.

राम की पैड़ी में फिल्मी गाने पर लड़की के डांस का वीडियो वायरल

अयोध्या पुलिस कैमरे के सामने कुछ भी कहने को तैयार नहीं है. ऑफ दि रिकॉर्ड बातचीत में कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है और कार्रवाई के बारे में विचार विमर्श किया जा रहा है. वीडियो सिमरन यादव नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया था. हनुमानगढ़ी से राम जन्मभूमि मार्ग जाने वाले भक्ति पथ के किनारे भी एक वीडियो शूट हुआ था. वीडियो में युवती श्री राम का भगवा झंडा लिए धार्मिक गीत गाते नजर आ रही है. गीत को छोड़कर अयोध्या में शूट किए गए राम की पैड़ी के वायरल वीडियो को सोमवार को सिमरन यादव इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा लिया गया.

राम की पैड़ी पर आए दिन ऐसी होने वाली घटनाओं से संतों-महंतों में खासा आक्रोश है. उनका कहना है कि मंदिर निर्माण के बीच इस तरह की घटना राम की पैड़ी में होना अयोध्या के लिए शर्मनाक है. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को उपयुक्त उपाय करने चाहिए. सुनिश्चित करना चाहिए कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो. ऐसी घटनाएं अयोध्या की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं और राम की पैड़ी जैसे पवित्र स्थान की महत्ता को कलंकित करती हैं.

नाराज साधु-संतों ने घटना पर लगाम लगाने की प्रशासन से की मांग

तपस्वी छावनी जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि राम की पैड़ी में फिल्मी गाने पर डांस करते हुए युवती का वीडियो वायरल होना निश्चित रूप से अयोध्या प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार पर प्रश्नचिन्ह है. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है. प्रभु श्रीराम भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं. रामराज की चर्चा शुरू हो गई है. राम की पैड़ी में सरयू के किनारे इस तरह का वीडियो वायरल होना जिला प्रशासन का ढीला रवैया दर्शाता है.

उन्होंने जिला प्रशासन से घटना की पुनरावृ्ति न होने देने की अपील की. मुख्य पुजारी श्री राम जन्मभूमि आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों को घटना का पता चला. लड़की को डांस करते समय रोका जाना चाहिए था. राम की पैड़ी में ऐसी घटना होना निंदनीय है और अयोध्या के लिए विशेष रूप से शर्मनाक है. सभी लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि ऐसी घटना करने वाले को तुरंत रोक दें. उन्होंने पुलिस और प्रशासन से घटना पर लगाम लगाने की मांग की. 

UP Crime: अयोध्या में शरारती तत्वों ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को किया गायब, हरकत में आई पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget