एक्सप्लोरर

UP Crime: अयोध्या में शरारती तत्वों ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को किया गायब, हरकत में आई पुलिस

Ayodhya News: समतलीकरण से पहले जमीन की पैमाइश हो गई थी. कुछ दिन पहले पैमाइश के लिए तहसील से लेखपाल ने भी मौके पर निरीक्षण किया था. आज सुबह लोगों को आंबेडकर की मूर्ति गायब मिली.

UP Crime News: अयोध्या में बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा चोरी का मामला सामने आया है. मूर्ति की चोरी की घटना से दलित समाज में आक्रोश फैल गया. मवई थाना क्षेत्र के मवई गांव में 20 साल पहले बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित की गई थी. सोमवार को मूर्ति चोरी की सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया. हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. सीओ रुदौली सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि कैलाश गौतम नामक व्यक्ति ने मूर्ति गायब होने की सूचना दी थी. उसने बताया था कि मवई गांव के पास आवंटित जमीन पर बाबा साहेब आंबेडकर पार्क का निर्माण जन सहयोग से होना था.

पूजा करने गए लोगों को गायब मिली आंबेडकर की मूर्ति

समतलीकरण से पहले जमीन की पैमाइश हो गई थी. कुछ दिन पहले जमीन की पैमाइश के लिए स्थानीय तहसील से लेखपाल ने भी मौके पर निरीक्षण किया था. आज सुबह पूजा अर्चना करने पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि कोठरी से बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा गायब है. मूर्ति चोरी की वारदात रविवार की रात को अंजाम दिया गया. सुबह होने पर लोग पूजा अर्चना करने पहुंचे. मौके से लोगों को आंबेडकर की मूर्ति गायब मिली.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हरकत में पुलिस

मूर्ति चोरी की सूचना तेजी से फैल गई. सूचना पाकर मौके पर दलित समाज के लोग इकट्ठआ हो गए. उन्होंने वारदात में शरारती तत्वों के शामिल होने की आशंका जताई है. पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया है. मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. सत्येंद्र भूषण तिवारी ने कहा कि दलित समाज ने जमीन के समतलीकरण कराने और कोठरी पर छत लगवाने की मांग की है. मौके पर जाकर पुलिस ने तफ्तीश की है. ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई है. उम्मीद है कि चोरी का खुलासा करने में पुलिस को जल्द सफलता मिलेगी. 

UP Crime: नोएडा में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या और आत्महत्या के आरोप की जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
6000 रिश्ते ठुकराए, 47 की उम्र में भी सिंगल, नहीं बनना चाहते थे एक्टर, किस्से प्रभास के
एक्टर नहीं बनना चाहते थे प्रभास, 6 हजार रिश्तों को मारी ठोकर
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget