एक्सप्लोरर

Ayodhya News: राहुल गांधी पर हत्या का केस दर्ज कराने पहुंचे जगदगुरु परमहंस आचार्य, जानिए- क्या है पूरा मामला?

UP News: जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि, मुझे एक वीडियो क्लिप मिली है, जिसमें Rahul Gandhi की तरह ही उनका एक हमशक्ल दावा कर रहा है कि उसने राहुल गांधी की हत्या कर दी है.

Uttar Pradesh News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान हरियाणा (Haryana) के कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इस दौरान राहुल गांधी के दिए गए बयान के बाद राहुल गांधी पर उनकी ही हत्‍या (Murder) का केस दर्ज कराने जगदगुरु परमहंस आचार्य (Jagadguru Paramhansa Acharya) यूपी के अयोध्या (Ayodhya) में कोतवाली पहुंच गए हैं. बता दें कि इस दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि, 'राहुल गांधी को मैंने मार दिया है. राहुल गांधी आपके और बीजेपी के दिमाग में है, मेरे दिमाग में नहीं है.'

क्या है पूरा मामला
जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि मुझे एक वीडियो क्लिप मिली है, जिसमें राहुल गांधी की तरह ही उनका एक हमशक्ल दावा कर रहा है कि उसने राहुल गांधी की हत्या कर दी है. वह कह रहा है वह राहुल गांधी नहीं है उसने राहुल गांधी को मार दिया है, तो मैं बहुत आहत हुआ. इससे पूरे राज्य में और पूरे देश में लोग आहत हैं. जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा क‍ि यह सुनकर मुझे बहुत आघात पहुंचा है. आज हमने कोतवाली अयोध्या में तहरीर दी है कि राहुल गांधी का हमशक्‍ल दावा कर रहा है कि उसने राहुल गांधी की हत्या कर दी है.

कोतवाल ने ली तहरीर
राम नगरी अयोध्या में अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले जगत गुरु परमहंस आचार्य इस बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ उनकी ही हत्या का मामला दर्ज कराने अयोध्या कोतवाली पहुंच गए. जगतगुरु ने कोतवाल अयोध्या को तहरीर दी है. उनके कथन और तर्कों को सुनकर कोतवाल अयोध्या ने तहरीर ले ली. इसे लेकर वे लगातार चर्चा में हैं. अब सवाल है कि क्या इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी या नहीं. 

बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने आरएसएस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था. भीषण ठंड में भी यात्रा में टीशर्ट पर चलने के सवाल पर उन्होंने कहा था कि आप लोगों ने टी-शर्ट बोल-बोल कर मुझे मां से डांट लगवा दी कि ठंड में ऐसे कैसे घूम रहे हो.

UP Weather Update: आज यूपी के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी, 24 जिलों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget