एक्सप्लोरर

फिर भक्तों से गुलजार होगी अयोध्या, कल से एक बार में पांच श्रद्धालु कर सकेंगे रामलला के दर्शन 

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर अयोध्या के सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे. अब श्रद्धालुओं को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए रामलला के दर्शन की अनुमति दी जाएगी.

अयोध्या: कोरोना काल में अयोध्या के रामलला परिसर में भी श्रद्धालुओं की आमद पर प्रतिबंध लगा था. राम भक्तों के लिए खुशी की खबर आ रही है. अब श्रद्धालुओं को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए रामलला के दर्शन की अनुमति दी जाएगी. पांच लोगों के दर्शन के बाद ही अन्य श्रद्धालुओं को परिसर में भेजा जाएगा. साथ ही सैनिटाइजर, मास्क और शारीरिक दूरी बनाए रखने की भी लोगों से अपील की जाएगी.  

फिर भक्तों से गुलजार होगी अयोध्या 
बता दें कि, कोरोना काल में बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर अयोध्या के सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे. रामनवमी मेले से पहले ही प्रतिबंध लगा दिया गया था और ये प्रतिबंध अभी तक लागू है. दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भी अयोध्या में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था. लिहाजा, हर समय श्रद्धालुओं से गुलजार रहने वाली भगवान राम की नगरी इन दिनों श्रद्धालुओं के ना आने से वीरान थी. अब एक बार फिर राम की नगरी गुलजार होने जा रही है. जिला प्रशासन अयोध्या के मठ मंदिर समेत बाजारों को खोलने की अनुमति देने जा रहा है. इसी कड़ी में राम जन्मभूमि को भी श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए एक जून से खोला जाएगा. अभी तक आम श्रद्धालु रामलला के परिसर में नहीं जा पा रहे थे. 

कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा
रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि जिन जिलों में कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम हो रही है उन जिलों को सशर्त खोलने की अनुमति दी गई है. अब दुकान बाजार और मंदिरों के पट खोले जाएंगे. मंदिरों में भीड़ ना हो इसके लिए भी प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की है. एक बार में पांच व्यक्ति ही दर्शन के लिए जाएंगे. इस दौरान श्रद्धालुओं को भी कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा .शारीरिक दूरी, मास्क का प्रयोग और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हुए श्रद्धालुओं को मंदिरों में दर्शन के लिए भेजा जाएगा. आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा है कि कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: 

उत्तराखंड में 9 जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, हफ्ते में दो दिन खुलेंगी किराना दुकानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: किसान महापंचायत की रणनीति बदली, राकेश टिकैत का ऐलान
मुजफ्फरनगर: किसान महापंचायत की रणनीति बदली, राकेश टिकैत का ऐलान
ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने कार को रौंदा; 4 की मौत
ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने कार को रौंदा; 4 की मौत
बस्ती में महिला सिपाही की मौत के बाद बड़ा एक्शन, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड
बस्ती में महिला सिपाही की मौत के बाद बड़ा एक्शन, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर CM योगी ने लिखी पाती, लोगों से की खास अपील
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर CM योगी ने लिखी पाती, लोगों से की खास अपील

वीडियोज

सिंगर अंकित बालियान के कातिलों का काउंटडाउन शुरू !
180 KM/H की रफ्तार से आई तबाही..नेपाल Flood की पूरी कहानी
अंधेरी सुरंग में जिंदगी की जंग, रेस्क्यू में जुटी टीमें
सैलाब में ताश के पत्ते की तरह सब तबाह हुआ...ये घर कैसे बचा ?
भागवत 'ज्ञान'..हिंदू-मुस्लिम भाईजान! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK का साथ देगा बांग्लादेश? मक्का पैक्ट पर बड़ा बयान, भारत पर क्या असर?
PAK का साथ देगा बांग्लादेश? मक्का पैक्ट पर बड़ा बयान, भारत पर क्या असर?
हल्द्वानी शुद्धिकरण मामला: अखिलेश के विधायक बोले- 'अहंकार में डूबी BJP'
हल्द्वानी शुद्धिकरण मामला: अखिलेश के विधायक बोले- 'अहंकार में डूबी BJP'
बंगाल की खाड़ी में उठ रहा 'शैतान', कई राज्यों पर आएगी 'आफत', अल नीनो का भी खतरा
बंगाल की खाड़ी में उठ रहा 'शैतान', कई राज्यों पर आएगी 'आफत', अल नीनो का भी खतरा
'नेगेटिविटी फैलाई गई...', 'आवारापन 2' विवाद के बीच डब्बू मलिक ने बेटे अमाल का किया सपोर्ट
'आवारापन 2' विवाद के बीच डब्बू मलिकने किया बेटे अमाल का सपोर्ट, कही ये बात
तेज प्रताप को 50 करोड़ का मानहानि नोटिस! मंत्री संजय सिंह बेहद नाराज
तेज प्रताप को 50 करोड़ का मानहानि नोटिस! मंत्री संजय सिंह बेहद नाराज
अमेरिका में तिरंगे का अपमान, गुस्से में तमतमाए किरेन रिजिजू, बोले- 'ये तुम्हें बहुत...'
अमेरिका में तिरंगे का अपमान, गुस्से में तमतमाए किरेन रिजिजू, बोले- 'ये तुम्हें बहुत...'
'ये वारिस नहीं वायरस हैं', सुखबीर सिंह बादल ने अमृतपाल सिंह की पार्टी को घेरा
'ये वारिस नहीं वायरस हैं', सुखबीर सिंह बादल ने अमृतपाल सिंह की पार्टी को घेरा
'स्कूल छूटा, पर एग्जाम का खौफ नहीं! कॉरपोरेट लाइफ पर लड़की ने बयां किया दर्द'
'स्कूल छूटा, पर एग्जाम का खौफ नहीं! कॉरपोरेट लाइफ पर लड़की ने बयां किया दर्द'
Embed widget