एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट का स्थाई कार्यालय बनकर तैयार, आज उद्घाटन होगा

Ayodhya News: राम मंदिर के निर्माण कार्य की देखरेख करने वाले श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट का ऑफिस बनकर तैयार हो गया है. आज इसका उद्घाटन होगा, इस दफ्तर को दो मंजिला तैयार किया गया है.

Ayodhya News: अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य और उसकी देखरेख में जुटे में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के दफ्तर का भी निर्माण हो गया है. ये दफ्तर रामकोट में बनकर तैयार हो गया है, जिसका आज 22 मई को उद्घाटन होगा. आज दफ्तर में गृह प्रवेश का कार्यक्रम रखा गया है, जिसकी सभी तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. सोमवार को पूरे विधि-विधान और पूजा-पाठ के साथ ट्रस्ट के कार्यालय का उद्घाटन हो जाएगा. 

अयोध्या में भगवान रामलला का मंदिर, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की देखरेख में तैयार हो रहा है. ट्रस्ट का ये कार्यालय दो मंजिला तैयार किया गया है. इसमें स्थायी आवासीय ब्लॉक भी होगा जिसमें ट्रस्ट से जुड़े लोग रह सकेंगे, इस कार्यालय में एक बड़ा सा हॉल भी बनाया गया है जिसमें ट्रस्ट के जुड़े सभी लोग और साधु संतों की बैठकें हो सकेंगी. पहले खबर थी की उद्घाटन के बाद ट्रस्ट के सारे काम इसी कार्यालय से शुरू हो जाएंगे, लेकिन फिलहाल ट्रस्ट का ऐसा कोई प्लान नहीं है. फिलहाल ट्रस्ट अपने अस्थाई दफ्तर से ही काम करेगा. इसके लिए सुग्रीव किला के पास नया कार्यालय बनाने की तैयारी है. 

फिलहाल अस्थाई दफ्तर से ही चलेगा काम

श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट का काम इन दिनों रामलला के दर्शनमार्ग पर स्थित रामकचहरी मंदिर में संचालित हो रहा है. ट्रस्ट कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता का कहना है कि ये कार्यालय तैयार तो हो गया है लेकिन फिलहाल इसे संचालित नहीं किया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य भी 70 फीसद तक पूरा हो चुका है. गर्भगृह के सभी दीवारें बनकर तैयार हो गई हैं और अब छत की ढलाई का काम किया जा रहा है. ट्रस्ट के मुताबिक अक्टूबर में राम मंदिर का प्रथम तल बनकर तैयार हो जाएगा. 

पीएम मोदी करेंगे रामलला की मूर्ति की स्थापना

इधर 31 मई को राम मंदिर ट्रस्ट की एक बैठक भी होनी है जिसमें मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होने वाली मूर्ति को लेकर चर्चा की जाएगी कि उसे किस पत्थर से बनाया जाना चाहिए. इसके साथ ही मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और उसके लिए मंदिर प्रशासन की ओर से इंतजामों पर भी मंथन होगा. आपको बता दें कि रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा जनवरी में मकर संक्राति के बाद कभी भी हो सकती है. इसके लिए अंतिम तारीख तय नहीं हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद रामलला की मूर्ति की स्थापना करेंगे, जिसके बाद मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा. 

ये भी पढें- UP Politics: लोगों की शिकायतों पर सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, कहा- 'यह महसूस होना चाहिए कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख विरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख विरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'जान दें दूंगा-गर्दन कटा दूंगा लेकिन गाऊंगा नहीं', वंदे मातरम् पर बोले इमरान मसूद
'जान दें दूंगा-गर्दन कटा दूंगा लेकिन गाऊंगा नहीं', वंदे मातरम् पर बोले इमरान मसूद

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget