एक्सप्लोरर

अयोध्या में सावन झूला मेला और कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, ATS-STF पर सुरक्षा की जिम्मेदारी

Ayodhya News: मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि एक महीने के सावन मेले में लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं. यह सुनिश्चित किया जाए कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालु यहां से एक अच्छा अनुभव लेकर जाएं.

UP News: अयोध्या में सावन झूला मेला और कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज हो चुकी है. सावन झूला मेला और कांवड़ यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं. इसी कड़ी में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने तैयारियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की.

बैठक में मुख्य सचिव ने श्रद्धालुओं के लिए परेशानी मुक्त अनुभव पर जोर दिया. उन्होंने स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था पर जोर दिया. सुरक्षा की दृष्टि से एटीएस और एसटीएफ की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर दिया गया.

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि एक महीने के सावन मेले में लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं. यह सुनिश्चित किया जाए कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालु यहां से एक अच्छा अनुभव लेकर जाएं. सीएम योगी का आदेश है कि श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्था हो. जिस मार्ग से श्रद्धालु आते हैं, उस मार्ग में गड्ढे ना हो, सभी मार्ग व्यवस्थित हो. फिसलन वाली जगह पर कारपेट का इस्तेमाल किया जाए. श्रद्धालुओं के लिए लगने वाले कैंप हाईवे और एक्सप्रेस-वे से उचित दूरी पर हो ताकि एक्सीडेंट का खतरा न हो.

उन्होंने कहा कि इसके अलावा भंडारे वाली जगह पर साफ-सफाई हो, मंदिरों के पास भी सफाई की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए. अयोध्या में सफाई के लिए 1,500 अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की जा रही है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 25 सहायता केंद्र बनाए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को जानकारी दी जा सके. चिकित्सा कैंप लगाए जाएंगे, जहां पर दवाओं के साथ ऑक्सीजन की भी व्यवस्था होगी.

डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे, इसके लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए. अयोध्या में पर्याप्त सुरक्षा बल लगाया जाएगा, कांवड़ यात्रा के रास्ते और शिविर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी. स्नान घाटों के साथ-साथ प्रमुख मंदिरों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाएगी. सुरक्षा के लिहाज से अधिक से अधिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. ड्रोन से लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी.

उन्होंने कहा कि मेले में एटीएस व एसटीएफ के जवान भी तैनात रहेंगे. किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए सरयू नदी में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम के अलावा स्थानीय गोताखोरों को भी लगाया जाएगा. धार्मिक आयोजन को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

लुटेरों ने राहगीर का पीछा कर लूटे 40 हजार रुपये, पुलिस ने एक बदमाश किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget