एक्सप्लोरर

Ayodhya News: ज्ञानवापी मस्जिद पर अखिलेश यादव के बयान से भड़के अयोध्या के साधु-संत, सपा अध्यक्ष को दी ये नसीहत

Ayodhya News: ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर अयोध्या के साधु संतों ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि ये मामला राजनीतिक नहीं धार्मिक है. सभी को कोर्ट का फैसला मानना चाहिए.

Ayodhya Saints Reaction on Akhilesh Yadav: वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बयान पर अयोध्या (Ayodhya) के साधु संतों ने नाराजगी जताई है. रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास (Acharya Satyendra Das) ने कहा कि ये मामला धार्मिक है इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. जब इसका सर्वे हो चुका है और मामला अदालत में है तो जो फैसला आए सभी पक्षों का मानना चाहिए. वहीं दूसरी तरफ तपस्वी छावनी के महंत परमहंस (Mahant Paramhans) ने कहा कि अखिलेश यादव ने बीजेपी के लिए नहीं अपितु बहुसंख्यक समाज का अपमान किया है भगवान भोलेनाथ का अपमान किया है. ये बयान आने वाले समय में सपा के लिए समूल विनाश का कारण होगा.

अखिलेश के इस बयान पर भड़के साधु-संत

दरअसल, अखिलेश यादव ने ज्ञानवापी मस्जिद (Akhilesh Yadav ON Gyanvapi) को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि बीजेपी (BJP) के पास महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों का जवाब नहीं है यही वजह है कि इस तरह के मुद्दे उठा रही हैं ज्ञानवापी जैसी घटनाओं को जानबूझकर बीजेपी पर्दे के पीछे से अपने सहयोगियों के द्वारा भड़का रही है अखिलेश यादव ने कहा कि जो काम मुगलों ने किया था वही काम यह सरकार भी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास चुनाव तक ऐसा नफरत भरा कैलेंडर तैयार है. 

'ये मामला राजनीतिक नहीं धार्मिक है'

अखिलेश के इस बयान पर अब अयोध्या के साधु-संतों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने अखिलेश के बयान पर हमला करते हुए कहा कि ज्ञानवापी प्रकरण धार्मिक है और धार्मिक नीति के साथ में जुड़ा हुआ है. इसमें राजनीति नहीं लानी चाहिए. जो लोग राजनीति लाते हैं वो इसके वास्तविक स्वरूप का विषयांतर कर देते हैं उसे भटका देते हैं. उन्होंने कहा कि जो मामला चल रहा है और उसका सर्वे हो चुका है यह किसी पार्टी के ऊपर आरोप लगाना है तो ये बिलकुल गलत है क्योंकि दावा करने वाली महिलाएं किसी पार्टी की नहीं है वो वहां गौरी की पूजा करने जाती थी और उनको रोका गया और इसलिए उन्होंने इसकी मांग की. ऐसी स्थिति में ये कहना कि महंगाई और बेरोजगारी से भटकाने के लिए ये किया गया है तो ये गलत है. 

UP News: यूपी में नए मदरसों को नहीं मिलेगी सरकारी ग्रांट, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

 महंत परमहंस का अखिलेश पर निशाना 

वहीं दूसरी तरफ तपस्वी छावनी के परमहंस दास ने भी सपा अध्यक्ष के बयान पर नाराजगी जताई और कहा कि अखिलेश ने ये बीजेपी के लिए नहीं बल्कि बहुसंख्यक समाज का अपमान किया है, भगवान भोलेनाथ का अपमान किया है. उन्होंने हमारे द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रधान विश्वनाथ हैं और काशी विश्वनाथ में जब मुग़ल आक्रांता औरंगजेब ने भगवान भोलेनाथ के मंदिर को तोड़कर उस मिट्टी के मलबे से ज्ञानवापी मस्जिद बनाया था. कोर्ट के आदेश से वीडियोग्राफी के दौरान वहां शिवलिंग की प्राप्ति हुई है. बावजूद इसके सपा प्रमुख अपनी राजनीति चमकाने के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि अखिलेश का ये बयान उनकी पार्टी के समूल नाश का कारण होगा. 

ये भी पढ़ें- 

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम में कुत्ता लेकर की पूजा-अर्चना, अब मंदिर समिति ने की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget