एक्सप्लोरर

अयोध्या के संतों ने अमित शाह के बयान का स्वागत किया, बोले-ट्रस्ट में न हो कोई राजनेता

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर अमित शाह के बयान के बाद राम नगरी के संत काफी खुश हैष उनका मानना है कि शाह की यह बात सही है कि मंदिर निर्माण पर किसी किसी भी राजनीतिक दल का हस्तक्षेप न हो।

अयोध्या, एबीपी गंगा। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर राम नगरी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का स्वागत किया है। शाह ने कहा था कि राम जन्मभूमि निर्माण के लिए बनाए जाने वाले ट्रस्ट में भाजपा का कोई भी पदाधिकारी शामिल नहीं होगा। इस बयान पर अयोध्या के संत और पक्षकारों ने कहा है कि अमित शाह ने यह बयान सोच समझकर दिया है। संतो का कहना है कि गैर राजनीतिक लोग मंदिर निर्माण के लिए बनाए जाने वाले ट्रस्ट से यदि दूर रहते हैं तो बेहतर है और ये दूरगामी दृष्टि से कही गई बात है। अयोध्या के संतों ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण हो राजनीति न हो। इसके अलावा संतो ने कहा कि धार्मिक सच्चरित्र और सद्भाव को बढ़ावा देने वाले लोग इस ट्रस्ट में शामिल हो।

अयोध्या मामले में मुद्दई रहे इकबाल अंसारी का कहना है कि भगवान राम के प्रति हमारी श्रद्धा है, हम भी चाहते हैं कि खूबसूरत भव्य मंदिर बने, भगवान के बताए रास्ते पर चलें।  उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में किसी तरह की राजनीति ना करें कोई फायदा नहीं होगा। यह धर्म का मामला है, राजनीति करने से मंदिर निर्माण का कार्य लटक जाएगा।

वहीं रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा कि अमित शाह का बयान स्वागत योग्य है। राम मंदिर के लिए जो भी ट्रस्ट बने उसमें बुद्धिजीवी और समझदार लोग शामिल हों, क्योंकि ट्रस्ट की बड़ी जिम्मेदारी होगी। कोई भी राजनीतिक दल का व्यक्ति ट्रस्ट में शामिल न किया जाए, सिर्फ वही लोग हों जो भगवान में आस्था रखते हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि ऐसा ट्रस्ट बनेगा जो अपनी जिम्मेदारियों को निभा सके।

आपको बता दें कि अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान पाकुड़ में राम मंदिर निर्माण पर बड़ा बयान देते हुए कहा था कि अयोध्या में 4 महीने के अंदर राम मंदिर बनने जा रहा है।

अमित शाह ने इस दौरान कहा कि कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के लिए फैसला दिया, 100 वर्षों से दुनिया भर के भारतीयों की मांग थी कि वहां राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनना चाहिए। राम मंदिर की दशकों पुरानी मांग का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि हर कोई राम मंदिर निर्माण चाहता था, लेकिन कांग्रेस और उसके वकील कोर्ट में इसके सामने रोड़ा अटकाते रहते थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली हादसा: मृतकों के परिजनों के लिए 1-1 करोड़ रुपये मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग
दिल्ली हादसा: मृतकों के परिजनों के लिए 1-1 करोड़ रुपये मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग
मुजफ्फरनगर में किशोरी अपहरण-दुष्कर्म केस के आरोपियों से पुलिस से मुठभेड़, 2 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में किशोरी अपहरण-दुष्कर्म केस के आरोपियों से पुलिस से मुठभेड़, 2 गिरफ्तार
सपा-कांग्रेस में सीटों का बंटवारा तय! 2017 के फॉर्मूले पर बनेगी बात
सपा-कांग्रेस में सीटों का बंटवारा तय! 2017 के फॉर्मूले पर बनेगी बात
लखनऊ में 208 जर्जर इमारतें हादसे के मुहाने पर, नोटिस के बाद भी नहीं खाली हुए मकान
लखनऊ में 208 जर्जर इमारतें हादसे के मुहाने पर, नोटिस के बाद भी नहीं खाली हुए मकान

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवा में विमान के इंजन से निकलने लगा तेल, मच गया हंगामा, जानें फिर क्या हुआ?
हवा में विमान के इंजन से निकलने लगा तेल, मच गया हंगामा, जानें फिर क्या हुआ?
दिल्ली हादसा: मृतकों के परिजनों के लिए 1-1 करोड़ रुपये मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग
दिल्ली हादसा: मृतकों के परिजनों के लिए 1-1 करोड़ रुपये मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग
'बाय-बाय पापा...' बोलकर चिनाब नदी में कूद गई लड़की, सुसाइड का वीडियो वायरल
'बाय-बाय पापा...' बोलकर चिनाब नदी में कूद गई लड़की, सुसाइड का वीडियो वायरल
पाकिस्तान बोर्ड PSL 2027 का शेड्यूल बदलने पर मजबूर, IPL नहीं है वजह
पाकिस्तान बोर्ड PSL 2027 का शेड्यूल बदलने पर मजबूर, IPL नहीं है वजह
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
सत्य निकेतन हादसे पर शशि थरूर का सवाल- छात्रों की मौत का जिम्मेदार कौन?
सत्य निकेतन हादसे पर शशि थरूर नाराज, पूछा- छात्रों की मौत का जिम्मेदार कौन?
'एक रैली से बौखलाहट...', जयंत चौधरी ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
'एक रैली से बौखलाहट...', जयंत चौधरी ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
Flour Bugs: आटे में कीड़े और घुन से हैं परेशान? 1 ट्रिक से पाएं छुटकारा
आटे में कीड़े और घुन से हैं परेशान? 1 ट्रिक से पाएं छुटकारा
Embed widget