एक्सप्लोरर

Ramlila in Ayodhya: अयोध्या की वर्चुअल रामलीला होगी खास, पिछले साल का टूटेगा रिकॉर्ड

Ayodhya News: अयोध्या में होने वाली रामलीला इस बार भी खास होगी, भाग्यश्री इस बार माता सीता की भूमिका में होंगी. आयोजकों का कहना है कि, इस बार दर्शकों की संख्या 25 करोड़ के पार होगी.

Virtual Ramlila: अयोध्या (Ayodhya) की रामलीला (Ramlila) यूं तो इस बार भी बिना दर्शकों के वर्चुअल (Virtual) ही होगी लेकिन दर्शकों के मामले में अपना पिछले साल का रिकॉर्ड (Record of Previous Year) तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाएगी. यही नहीं, इस बार 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलने वाली रामलीला में जानी मानी बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री (Bhagyashri) सीता माता के किरदार में नजर आएंगी तो शक्ति कपूर समेत कई बड़े कलाकार अलग अलग भूमिका निभाते नजर आएंगे. हालांकि कोविड-19 (COVID-19) प्रोटोकॉल के चलते ना तो स्थानीय लोग इसमें दर्शक की हैसियत से भाग ले सकेंगे और ना ही देश और विदेश के लोग. यही कारण है कि, अयोध्या की रामलीला में भाग लेने वाले कलाकार भी अपना संदेश खुद रिकॉर्ड करके भेज रहे हैं और अयोध्या की रामलीला का स्वरूप क्या होगा, इसके बारे में भी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक (Subash Malik) वर्चुअल तरीके से ही पत्रकारों को बता रहे हैं. हालांकि, अयोध्या में 14 सितंबर को फिजिकली कानून मंत्री बृजेश पाठक बाकायदा रामलीला स्थल का भूमि पूजन करेंगे और इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद (Raza Murad) समेत कई बड़े चेहरे मौजूद दिखेंगे. 

इस बार दर्शकों की संख्या 25 करोड़ के पार होगी

अयोध्या के सरयू तट के किनारे लक्ष्मण किला परिसर में बीते वर्ष शुरू हुई अयोध्या की रामलीला कोविड-19 महामारी के चलते बिना स्थानीय लोगों की भागीदारी के समाप्त हो गई थी लेकिन अयोध्या की रामलीला में जिस तरह भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन से लेकर मनोज तिवारी और बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों ने अपनी भूमिका निभाई उसने लोगों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी, इसीलिए अलग-अलग टीवी चैनलों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लगभग 16 करोड़ दर्शकों ने अयोध्या की रामलीला को देखा था. इस बार अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी का दावा है कि, पिछली बार जो कमियां रह गई थी उसे दूर किया जाएगा और पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार अयोध्या की रामलीला को 100 गुना बेहतर बनाया जाएगा, इसीलिए पिछले साल जितने दर्शकों ने अयोध्या की रामलीला देखी थी इस बार वह संख्या बढ़कर 25 करोड़ के पार चली जाएगी. 

माता सीता की भूमिका में होगी भाग्यश्री

सुभाष मलिक बॉबी की माने तो इस बार जानी- मानी अभिनेत्री भाग्यश्री माता सीता की भूमिका निभाएंगी और भोजपुरी सुपरस्टार बीजेपी के सीनियर नेता मनोज तिवारी अंगद की भूमिका निभाएंगे और गोरखपुर के सांसद व भोजपुरी के स्टार रवि किशन परशुराम की भूमिका में नज़र आएंगे. शक्ति कपूर अहिरावण, बिंदु दारा सिंह हनुमान जी, राजा मुराद कुम्भकर्ण , शहबाज खान रावण के किरदार में नजर आएंगे. मशहूर हास्य कलाकार असरानी नारद मुनि ,रजा मुराद कुंभकर्ण, शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे. इसी तरह शीबा खान मंदोदरी, अमिता नांगिया कैकयी, कैप्टन राज माथुर भरत, राकेश बेदी बाली के किरदार में नजर आएंगे, अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे.

सभी कलाकार रामलला के करेंगे दर्शन 

अयोध्या की रामलीला में अपना किरदार निभाने आने वाले बॉलीवुड कलाकार हो या फिर अभिनेत्री सभी अयोध्या पहुंचने के बाद भगवान श्री राम लला के साथ हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन भी करेंगे. इसके अलावा अयोध्या की रामलीला के कलाकार अयोध्या के अन्य धार्मिक स्थानों पर भी दर्शन पूजन के लिए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें.

Ganesh Chaturthi 2021: काशी में है भगवान गणेश का अद्भुत मंदिर, चिंतामणि स्वरूप हर लेता है भक्तों की चिंता

असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ बाराबंकी में एक और केस दर्ज, जानें- क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget