एक्सप्लोरर

Ayodhya News: राम भक्तों के लिए अच्छी खबर, चार लेन परिक्रमा मार्ग से जुड़ेगा राम मंदिर, 1164 करोड़ रुपये मंजूर

Ram Mandir: डीएम ने कहा, परिक्रमा मार्ग को चार लेन का बनाने के लिए 1164 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं. मार्ग को चौड़ा करने के लिए उसके दायरे में आने वाले मकानों का अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

Ayodhya News: अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) के पुराने परिक्रमा मार्ग को चार लेन सड़क में तब्दील कर 14 कोसी परिक्रमा मार्ग से जोड़ा जाएगा. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. हर साल दीपावली के अवसर पर लाखों श्रद्धालु इस मार्ग से परिक्रमा करते हैं. चूंकी राम मंदिर का निर्माण बहुत तेज गति से हो रहा है, ऐसे में भविष्य में परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करोड़ों में पहुंच सकती है.

अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया 'राज्य सरकार ने परिक्रमा मार्ग को चार लेन का बनाने के लिए 1164 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं. हमने 25 किलोमीटर लंबे 14 कोसी परिक्रमा मार्ग को चौड़ा करने के लिए उसके दायरे में आ रहे मकानों और दुकानों के अधिग्रहण की प्रतिपूर्ति की रकम चुकाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.' 

जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

डीएम ने बताया कि 14 कोसी मार्ग में एक भी मस्जिद नहीं आ रही है, हालांकि, इसके दायरे में 23 बड़े छोटे मंदिर जरूर आ रहे हैं. इसके अलावा एक हजार से ज्यादा मकान और दुकानें भी इस परियोजना से प्रभावित होंगी. जिलाधिकारी ने कहा कि इन सभी का पंजीकरण किया जाएगा और उन्हें समुचित मुआवजा दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि मार्ग को चौड़ा करने के दौरान भूमिगत बिजली केबल डाले जाएंगे और सीवर लाइन भी बिछाई जाएगी. जिलाधिकारी ने कहा कि साथ ही साथ पेड़ लगाकर सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा.

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है. इस साल अक्टूबर महीने तक राम मंदिर का प्रथम तल बनकर तैयार हो जाएगा. वहीं अगले साल जनवरी में रामलला मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ विराजमान हो जाएंगे. जिसके बाद राम मंदिर में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए आ सकेंगे. अयोध्या में जब से राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है यहां पर भक्तों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई हैं. माना जा रहा है कि मंदिर बनने के बाद ये संख्या करोड़ों में पहुंच जाएगी. इसलिए पहले से ही सारी तैयारिया की जा रही हैं.

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder: अतीक अहमद के बेटे समेत पांच आरोपियों पर इनाम दोगुना, उमेश पाल की हत्या के बाद से सभी आरोपी फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget