एक्सप्लोरर

Ram Mandir News: राम मंदिर में पुजारी पद के लिये 200 लोग साक्षात्कार के लिये चयनित, 3 सदस्यों का पैनल लेगा इंटरव्यू

Ram Temple News: श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने बताया कि साक्षात्कारकर्ताओं का तीन सदस्यीय पैनल में वृंदावन के प्रसिद्ध हिंदू उपदेशक जयकांत मिश्रा भी शामिल हैं.

Ayodhya News: अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा निर्माणाधीन राम मंदिर में पुजारी पद के लिये तीन हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. उनमें से 200 को साक्षात्कार के लिये बुलाया गया है. ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने सोमवार को बताया कि ट्रस्ट को प्राप्त 3000 आवेदनों में से 200 अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर साक्षात्कार के लिये चुना गया है और उन्हें ट्रस्ट द्वारा साक्षात्कार के लिये बुलाया गया है.

उन्होंने बताया कि साक्षात्कारकर्ताओं का तीन सदस्यीय पैनल इन चयनित अभ्यर्थियों से अयोध्या स्थित विश्व हिन्दू परिषद के मुख्यालय कारसेवक पुरम में साक्षात्कार कर रहा है. उनके अनुसार पैनल में वृंदावन के प्रसिद्ध हिंदू उपदेशक जयकांत मिश्रा और अयोध्या के दो महंत मिथिलेश नंदिनी शरण और सत्यनारायण दास शामिल हैं.

गिरि ने बताया कि साक्षात्कार के जरिये पुजारी की नौकरी के लिए 20 उम्मीदवार चुने जाएंगे. उनके मुताबिक चयनित उम्मीदवारों को छह महीने के आवासीय प्रशिक्षण के बाद पुजारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा और राम जन्मभूमि में विभिन्न पदों पर तैनात किया जाएगा. उनका कहना था कि हालांकि प्रशिक्षण में भाग लेने वाले गैर-चयनित उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा.

कोषाध्यक्ष ने बताया, ‘‘ साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों से संध्या वंदन क्या है, इसकी विधि क्या है और इस पूजा के मंत्र क्या हैं? भगवान राम की पूजा के लिए कौन-कौन से 'मंत्र' हैं और इसके लिए 'कर्म कांड' क्या हैं, इत्यादि सवाल पूछे जा रहे हैं.’’ गिरि ने बताया कि चयनित 20 उम्मीदवारों को अयोध्या के कारसेवक पुरम में छह महीने तक प्रशिक्षण दिया जाएगा जो शीर्ष संतों द्वारा तैयार किए गए धार्मिक पाठ्यक्रम पर आधारित होगा.उनके अनुसार प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को निःशुल्क आवास एवं भोजन मिलेगा एवं मानदेय के रूप में दो हजार रुपये भी दिये जायेंगे.

UP News: बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर आया हाईकोर्ट का फैसला, यूपी सरकार की योजना को दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
रामपुर में बदमाशों का खूनी खेल, दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, बहू के परिवार पर आरोप
रामपुर में बदमाशों का खूनी खेल, दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, बहू के परिवार पर आरोप
UP में दिवाली-दशहरा की तैयारी तेज, योगी सरकार ने साफ-सफाई और बिजली पर दिए निर्देश
UP में दिवाली-दशहरा की तैयारी तेज, योगी सरकार ने साफ-सफाई और बिजली पर दिए निर्देश
'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

वीडियोज

SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget