एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में हर वर्ष मनेगा प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव, बनेगा देश का पहला सेवन स्टार शाकाहारी होटल

Ayodhya News: सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि अयोध्या में दीपोत्सव होता आ रहा है. अभी अयोध्या के लिए होटल क्षेत्र के 25 से अधिक प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं.

Ram Mandir News: अयोध्या (Ayodhya) में हो रही प्राण प्रतिष्ठा के साथ विकास की सौगातों के मिलने का क्रम जारी है. इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दो बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि अयोध्या में एक ऐसा सेवन स्टार होटल बनेगा, जिसमें केवल शाकाहारी भोजन मिलेगा. उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव को हर वर्ष आयोजित करने की घोषणा भी की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन ठीक वैसा ही होगा, जैसा दीपोत्सव होता आ रहा है. हालांकि, संबंधित होटल का नाम बताने से उन्होंने परहेज किया और कहा कि घोषणा बाद में होगी. उन्होंने बताया कि अभी अयोध्या के लिए होटल क्षेत्र के 25 से अधिक प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. उनमें से एक सेवन स्टार होटल का शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसने का प्रस्ताव आया है. जो कार्य आज से 10 वर्ष पूर्व पूरा हो जाना चाहिए था, वह आज हो रहा है.

UP Politics: 'खरमास के बाद लोगों की मनोकामना पूरी होगी', ओम प्रकाश राजभर ने बताया वो कब बनेंगे मंत्री?

व्यवसाय के लिए भी प्रबंध हुआ
उन्होंने यहां होने वाले विकास की चर्चा भी की और कहा कि रोड, एयर और रेल कनेक्टिविटी के अलावा भी बहुत कुछ हुआ है. सड़क के किनारे से हटाए गये छोटे व्यापारियों, ठेला खोमचा वालों को अन्यत्र स्थापित किया गया है. इनके व्यवसाय के लिए भी प्रबंध हुआ है.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा पिछले रामनवमी में अनुमान था कि अयोध्या में 5 लाख श्रद्धालु आएंगे, इनकी संख्या 35 लाख को क्रास कर गयी थी. उस समय सभी सड़कें खोद दी गयी थीं. कोई व्यवस्था ठीक नहीं थी, लेकिन, अब परिस्थिति दूसरी है. अब, हमारे पास श्रद्धालुओं को रोकने की व्यवस्था है. हम 50,000 श्रद्धालुओं को प्रतिदिन रोकने की व्यवस्था कर रहे हैं. ट्रस्ट, प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाएं इस व्यवस्था में जुटे हैं.

बता दें कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है, सीएम योगी ने मंगलवार को तैयारियों की समीक्षा की है. वहीं उन्होंने कई जगहों का निरीक्षण किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget