एक्सप्लोरर

UP Politics: 'खरमास के बाद लोगों की मनोकामना पूरी होगी', ओम प्रकाश राजभर ने बताया वो कब बनेंगे मंत्री?

UP Politics: यूपी की राजनीति में एक बार फिर से सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के मंत्री बनने की खबरें तेज हो गई हैं. सुभासपा प्रमुख ने बताया कि वो कब मंत्री बनेंगे.

Om Prakash Rajbhar News: सुहेलदेव भारतीय समाज के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) जब से एनडीए (NDA) का हिस्सा बने हैं तभी से उनके मंत्री बनने को लेकर भी कई तरह के क़यास लगाए जा रहे हैं. कई बार इस तरह की ख़बरें सामने आई कि जल्द ही उन्हें योगी सरकार में कोई मंत्रीपद की ज़िम्मेदारी दी जा सकती है, लेकिन अब तक न तो योगी मंत्रीमंडल का विस्तार हुआ है और न ही ओम प्रकाश राजभर मंत्री बने हैं. इस बीच राजभर ने एक बार फिर मंत्रीपद को लेकर इशारा किया है. उन्होंने बताया कि वो कब योगी सरकार में मंत्री बनेंगे. 

सुभासपा नेता अखिलेश यादव मंगलवार को राजधानी लखनऊ में थे जहां उन्होंने कई मुद्दों को लेकर पत्रकारों से बात की और उनके तमाम सवालों के जवाब दिए हैं. ओम प्रकाश राजभर ने सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा, "देश की जनता मन बना चुकी है, माननीय नरेंद्र मोदी जी पर विश्वास कर चुकी है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो योजनाएं बन रही हैं वो गरीबों तक पहुंच रही हैं और जो बीच के बिचौलिएं हैं वो परेशान है, चाहे वो सपा हो या बसपा हो." 

मंत्रीपद के सवाल पर क्या बोले राजभर
ओम प्रकाश राजभर से जब उनके मंत्री बनने को लेकर सवाल किया गया तो वो काफ़ी खुश दिखाई दिए और उन्होंने कहा कि इसे लेकर चर्चा हो गई है. आपने देखा होगा कि हमने पिछले दिनों दिल्ली में जाकर भी बड़े नेताओं से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि खरमास के बाद सब लोगों की मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी. राजभर ने हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा से ख़ुद की जान को ख़तरा बताया है, इस सवाल पर ओम प्रकाश राजभर बसपा सुप्रीमो का समर्थन करते दिखे और कहा, उन्होंने जो हमले की बात कही है वो एकदम सही है, गेस्ट हाउस किसने किया, सपाइयों ने ही तो किया है. सपा के लोगों ने जो-जो करतब किए हैं उससे डर नहीं लगेगा, उन्होंने जो अपनी सुरक्षा की बात की है वो सही हैं, वो प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. उनकी सुरक्षा के लिए सरकार काम करेगी. 

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे राजभर!
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के सवाल पर राजभर ने अपने ही अंदाज में जवाब में देते हुए कहा कि, आज ही चले जाएं क्या, आपको भी लेकर जाएंगे बस में. सब लोग साथ चलेंगे, 22 तारीख को जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी तो वो भी उस समारोह में जाएंगे. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का स्टैंड क्लीयर नहीं है, जब मोदी जी सनातन धर्म की बात करते हैं तो उनके नेता सनातन के ख़िलाफ़ बयानबाज़ी करते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget