एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir की पहली वर्षगांठ पर रामलला धारण करेंगे खास वस्त्र, मंदिर में होगा भव्य आयोजन

Ram Mandir Anniversary 2025: अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी है. मंदिर में कई तरह धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

Ram Mandir Pran Pratishtha Anniversary 2025: अयोध्या में भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एक साल पूरा होने जा रहा है. हिन्दू तिथि के मुताबिक राम मंदिर को एक साल 11 जनवरी को पूरा होगा. श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से मंदिर की पहली वर्षगांठ का बेहद भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की गई है. इस दिन भगवान रामलला को पीतांबर वस्त्र धारण कराए जाएंगे. जिनकी बुनाई और कढ़ाई सोने और चांदी के तारों से की गई है.

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की गई है. इसके तहत मंदिर में कई तरह धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती है. ये समारोह तीन दिन तक 11, 12 और 13 जनवरी तक चलेगा. सुबह से ही ये उत्सव शुरू हो जाएगा. जिसका शुभारंभ रामलला के अभिषेक से होगा. सुबह दस बजे से रामलला का पूजन और विधि विधान के साथ पूजा पाठ शुरू हो जाएगी. 

रामलला धारण करेंगे खास वस्त्र
इस खास अवसर पर रामलला को पीतांबर वस्त्र धारण कराए जाएंगे. ये वस्त्र दिल्ली में तैयार हो रहे हैं, जिन पर सोने और चांदी के तारों से कढ़ाई और बुनाई की जा रही है. आज 10 जनवरी तक ये वस्त्र अयोध्या पहुंच जाएंगे. सर्दियों के मौसम की वजह से उनका अंगवस्त्र और धोती व दुपट्टा पश्मीना से तैयार किए गए हैं. पीतांबर वस्त्रों के साथ रामलला स्वर्ण मुकुट, स्वर्ण हार और अन्य आभूषण भी धारण करेंगे.

रामलला का अभिषेक उसी तरह पंचामृत और सरयू के पानी से होगा जैसे प्राण प्रतिष्ठा के दिन किया गया था. जलाभिषेक के साथ 12.20 बजे रामलला की महाआरती की जाएगी और अनुष्ठान होगा. इस दौरान मंदिर परिसर में भी कई तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे. जिनमें रामकथा से लेकर विभिन्न अनुष्ठान और यज्ञ शामिल हैं. इस बार आम लोगों को भी इसका हिस्सा बनने का मौका मिलेगा. 

अयोध्या में भगवान राम मंदिर के उद्घाटन पिछले साल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों किया गया था. हिन्दू तिथि के मुताबिक जिस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई उस दिन पौष शुक्ल की द्वादशी तिथि थी. इस साल 2025 में पौष शुक्ल की द्वादशी 11 जनवरी यानी शनिवार की पड़ रही है. इसलिए प्राण प्रतिष्ठा की वार्षिक वर्षगांठ इस दिन मनाई जाएगी. इस उत्सव को वार्षिक द्वादशी भी जा रहा है. 

मथुरा से महाकुंभ तक जगेगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की अलख, 11 जनवरी से शुरू होगा अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: राफ्टिंग नियमों से विदेश रोजगार तक, पढ़ें धामी सरकार के कैबिनेट के बड़े फैसले
उत्तराखंड: राफ्टिंग नियमों से विदेश रोजगार तक, पढ़ें धामी सरकार के कैबिनेट के बड़े फैसले
प्रयागराज में स्कूल के पास बने रहे इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के निर्माण पर अंतरिम रोक, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
प्रयागराज में स्कूल के पास बने रहे इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के निर्माण पर अंतरिम रोक, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में सांड का कारनामा, गोदाम की छत पर चढ़ा; रेस्क्यू के दौरान गिरा धड़ाम
मुजफ्फरनगर में सांड का कारनामा, गोदाम की छत पर चढ़ा; रेस्क्यू के दौरान गिरा धड़ाम
UP Weather: यूपी में फुल एक्शन में मानसून, लखनऊ-अयोध्या समेत 42 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में फुल एक्शन में मानसून, लखनऊ-अयोध्या समेत 42 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget