एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: गर्भ गृह में स्थापित हुआ रामलला का विग्रह, 24 अलग-अलग पद्धितयों से होगा पूजन

राम मंदिर के गर्भ गृह में रामलला का विग्रह स्थापित हो गया है. अब 24 अलग पद्धितयों से पूजन होगा. 131 वैदिक दोपहर 12 बजे गर्भ गृह पहुंचे और यह प्रक्रिया संपन्न हुई.

Ram Mandir Inauguration: उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या के राम मंदिर के गर्भ गृह में 500 साल पुराना सपना साकार हो रहा है. गुरुवार को शुभ मूहुर्त में रामलला के विग्रह को राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित कर दिया गया. इसके बाद  24 अलग-अलग पद्धतियों से पूजन प्रक्रिया शुरू हुई.

बता दें सभी 131 वैदिक दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि गर्भ गृह पहुंचे. इसके बाद रामलला के विग्रह को गर्भ गृह में स्थापित किया गया. बता दें  गुरुवार को  1:20 बजे संकल्प हुआ. उसके बाद गणेशाम्बिकापूजन, वरुणपूजन, चतुर्वेदोक्त पुण्याहवाचन, मातृकापूजन, वसोर्धारापूजन (सप्त घृत मातृका पूजन), आयुष्यमन्त्रजप, नान्दीश्राद्ध, आचार्यादिचऋत्विग्वरण, मधुपर्कपूजन, मण्डपप्रवेश, पृथ्वी- कूर्म- अनन्त- वराह-यज्ञभूमि-पूजन, दिग्ररक्षण, पञ्चगव्य - प्रोक्षण, मण्डपाङ्ग वास्तुपूजन, वास्तु बलिदान, मण्डप सूत्रवेष्टन, दुग्ध- धारा, जलधाराकरण, षोडशस्तम्भपूजनादि मण्डपपूजा (तोरण, द्वार, ध्वज, आयुध, पताका, दिक्पाल, द्वारपालादिपूजा), मूर्ति का जलाधि वास, गन्धादिवास, सायंकालिक पूजन एवं आरती होगी.

रामलला की प्रतिमा की शोभायात्रा संपन्न हुई

इससे पहले बुधवार को जलयात्रा भव्य रूप से हुई. भगवान श्री रामलला जी की प्रतिकात्मक मूर्ति की शोभायात्रा उत्साह के साथ सम्पन्न हुई. मण्डप में आनन्द रामायण का पारायण प्रारम्भ हुआ. क्योंकि रामलला की असल प्रतिमा काफी बड़ी और भारी है, इसलिए उनकी प्रतीकात्मक प्रतिमा को पालकी में बैठाकर मंदिर का भ्रमण कराया गया.

22 जनवरी तक अयोध्या में होंगे ये कार्यक्रम
जानकारी के लिए बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा जारी किए गए कार्यक्रमों के अनुसार, 19 जनवरी 2024 को औषधादिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, धान्याधिवास का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद 20 जनवरी को शर्कराधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास का आयोजन है. 

इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के एक दिवस पहले 21 जनवरी को मध्याधिवास और शय्याधिवास का आयोजन किया गया है. वहीं, 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ योग है. तीर्थ क्षेत्र द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, शास्त्रीय परंपराओं का पालन करते हुए प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अभिजीत मुहूर्त में संपन्न होगा. वहीं, प्राण प्रतिष्ठा के पहले शुभ संस्कार 16 जनवरी 2024 से लेकर 21 जनवरी 2024 तक चलेंगे.

Yogi Cabinet Decision: लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का शानदार तोहफा, किसानों के लिए किया बड़ा एलान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget