एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: कांग्रेस के अयोध्या न आने के फैसले पर बोले इकबाल अंसारी- मैं तो जाऊंगा, बाकियों का...

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में कांग्रेस ने जाने से मना कर दिया है. इसके अलावा कई विपक्षी नेताओं ने भी शामिल होने से इनकार किया है. अब इस पर राजनीति शुरू हो गई है.

Ram Mandir News: कांग्रेस समेत कई विपक्षी नेताओं ने अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अयोजन में आने से इनकार किया है. अब इस पर इकबाल अंसारी ने प्रतिक्रिया दी है. इकबाल अंसारी वह शख्स हैं जो अयोध्या में बाबरी मामले के पूर्व वादी थे. 

उन्होंने कहा- "यह एक धार्मिक मामला है. कौन इसमें भाग लेगा और कौन नहीं यह व्यक्तियों का व्यक्तिगत मामला है. मैं अयोध्या का निवासी हूं और सभी धर्मों का सम्मान करता हूं. मुझे भी निमंत्रण मिला है और मैं इसमें शामिल होऊंगा."

उधर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण अस्वीकार करने के लिए बुधवार को कांग्रेस की निंदा की और कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता विपक्षी दल का बहिष्कार करेगी.

यहां विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को हरी झंडी दिखाने वाले ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण का भी वादा किया था.

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस का स्वभाव, चरित्र और चेहरा कभी नहीं बदल सकता. ये वही कांग्रेस है, जिसने शपथ पत्र देकर श्री राम को काल्पनिक बताया था. ये वही कांग्रेस है, जिसने वादा किया था कि हम उसी स्थान पर दोबारा बाबरी मस्जिद बनवाएंगे.'

कांग्रेस ने दी ये जानकारी
ठाकुर ने कहा, 'यह वही कांग्रेस है जिसने हिंदू आतंकवाद का झूठा सिद्धांत गढ़ा था. अगर आज उन्होंने रामलला का बहिष्कार किया है तो इस देश की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में उसका बहिष्कार करेगी.'

वहीं विपक्ष के इस आरोप पर कि भाजपा लोकसभा चुनाव जीतने के लिए राम मंदिर के समारोह का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है, तिवारी ने कटाक्ष किया और कहा कि विपक्षी दल भी भगवान राम का इस्तेमाल कर सकते हैं अगर इससे उन्हें चुनाव में मदद मिलती है. कांग्रेस ने बुधवार को घोषणा की कि खरगे, सोनिया और चौधरी ने राम मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को 'सम्मानपूर्वक अस्वीकार' कर दिया है. साथ ही पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने 'चुनावी लाभ' के लिए इसे 'राजनीतिक परियोजना' बना दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget