एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: पीएम मोदी के दौरे को लेकर अयोध्या को फूलों से सजाया गया, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर राम भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम से पहले अयोध्या में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं.

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले राममय हो गई है. पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा से पहले 30 दिसंबर को पीएम मोदी अयोध्या को कई सौगात भी देने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे से पहले पूरे शहर को फूलों से सजाया गया है.

पीएम मोदी अयोध्या में श्रीराम एयरपोर्ट और नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने वाले हैं. बीते दिन ही अयोध्या के नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन किया गया है. पीएम के दौरे को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी पीएम मोदी मुख्य अतिथि होंगे.  

फूलों से सजाई जा रही राम नगरी

प्रधानमंत्री के दौरे से पूर्व श्रीराम जन्‍म भूमि मंदिर को जोड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर रामायण काल के प्रमुख प्रसंगों का मनमोहक चित्रण कराने की दिशा में सरकार के प्रयासों में तेजी लाई जा रही है. अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों की दीवारों को कंकड़-पत्थर से बनी कलाकृतियों से सजाने का कार्य भी शुरू कर दिया है. 

मुख्य सड़क पर लगाए सूर्य स्तंभ 

इस कार्य को पूर्ण करने के लिए एजेंसी निर्धारण की प्रक्रिया जारी है और माना जा रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा. इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या की एक मुख्य सड़क को सूरज की थीम वाले सूर्य स्तंभों से सजाया गया है. तीस फुट ऊंचे प्रत्येक स्तंभ में एक सजावटी गोला है, जो रात में लाइट जलने पर सूर्य जैसा दिखता है. प्रत्येक स्तंभ पर एक विशेष फाइबर से बना सजावटी आवरण है, जिसमें ‘जय श्री राम’ का नारा, भगवान हनुमान की गदा और अन्य सजावटी चीजें प्रदर्शित की गई हैं.

ये भी पढ़ें- 

Ramlala Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा के समय गर्भगृह में मौजूद रहेंगे ये 5 लोग, सबसे पहले करेंगे रामलला के दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget