एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: सुपर स्टार रजनीकांत को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, समारोह में होंगे शामिल, सामने आई ये तस्वीर

Ram Mandir Pran Pratishtha: साउथ फिल्मों के सुपर स्टार अभिनेता रजनीकांत को भी राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया है.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन की तैयारियां चल रही हैं. मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए देश की जानी-मानी और वीवीआईपी हस्तियों को न्योता भेजा रहा है. इस कड़ी में साउथ फ़िल्मों के सुपर स्टार अभिनेता रजनीकांत (Rajnikanth) को भी प्राण प्रतिष्ठा का न्योता दिया गया है. 

बीजेपी नेता रा. अर्जुनमूर्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के ज़रिए इसकी जानकारी दी है. इसके साथ उन्होंने एक फ़ोटो भी शेयर की है, जिसमें अभिनेता को राम मंदिर को न्योता दिया जा रहा है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बीजेपी नेता ने तमिल भाषा में कैप्शन में लिखा है और अभिनेता उनकी मुलाक़ात का अनुभव साझा किया है. उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से उन्हें आमंत्रित करते हुए मुझे बहुत ख़ुशी हुई. 

पीएम मोदी करेंगे प्राण प्रतिष्ठा
अयोध्या में भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां चल रही है. 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्राण प्रतिष्ठा होगी. इस समारोह में शामिल होने के लिए देशभर से तमाम दिग्गज हस्तियों को निमंत्रण दिया जा रहा है. ट्रस्ट के मुताबिक़ इस समारोह में क़रीब चार हज़ार साधु संतों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है. इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी तमाम दिग्गज हस्तियों को भी न्योता दिया है. 

इन्हें भी दिया गया है निमंत्रण
अभिनेता रजनीकांत के अलावा जिन दूसरी फ़िल्मी हस्तियों को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के न्योता दिया गया है उनमें बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, चिरंजीवी, मोहनलाल, धनुष, ऋषभ शेट्टी और निर्देशक संजय लीला भंसाली, रोहित शेट्टी, राजकुमार हीरानी जैसे लोग शामिल हैं. 

22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने कई मेहमान आएंगे. ऐसे में ट्रस्ट की ओर से बिना निमंत्रण पत्र के उस दिन अयोध्या न आने की अपील की गई है. ट्रस्ट की ओर से कहा गया है कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन सिर्फ़ वहीं लोग आएं जिन्हें न्योता दिया गया है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या दीपोत्सव में 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के 1000 कलाकार दिखाएंगे दम
अयोध्या दीपोत्सव में 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के 1000 कलाकार दिखाएंगे दम
यूपी में मौसम ने ली करवट, आज इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में मौसम ने ली करवट, आज इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget