एक्सप्लोरर

अयोध्याः राम मंदिर निर्माण का काम जारी, पिलर्स की हो रही टेस्टिंग, जानिए क्यों है खास

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम जारी है. इन दिनों यहां मंदिर के आधारभूत ढांचे यानि पिलर्स की टेस्टिंग हो रही है.

अयोध्या। अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर निर्माण के लिए पिलर्स की टेस्टिंग का कार्य जारी है. एलएंडटी और आईआईटी रुड़की बुनियाद के लिए अब तक निर्मित पिलर्स की टेस्टिंग का कार्य कर रही है. टेस्टिंग की प्रक्रिया अब समाप्त होने वाली है. निर्माण एजेंसियां इस बात की टेस्टिंग कर रही है कि जिन पिलर्स का निर्माण हुआ है. वह इसके ऊपर निर्माण होने वाले राम जन्मभूमि मंदिर का लोड उठाने में सक्षम है कि नहीं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय प्रभारी ने इस बारे में जानकारी दी.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से अयोध्या केस का फैसला आने के बाद राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हुआ था. श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए स्ट्रक्चर बनाने का पूरा कार्य एलएंडटी करेगी. वहीं, राम मंदिर की बुनियाद के लिए 1200 पिलर तैयार किए जाएंगे. जिस पर राम मंदिर के नक्शे के अनुरूप पूरा ढांचा खड़ा होगा. इसीलिए सबसे पहले तीन पिलर तैयार किए गए हैं.

इस तरह तैयार हो रहे पिलर यह पिलर इस तरह तैयार किए जा रहे हैं. जैसे नदियों में पुल बनाते समय पिलर को बोर किया जाता है. पहले मशीन के जरिए एक गड्ढा खोदा जाएगा और उसमें टेस्ट किए गए पत्थर की गिट्टी और सीमेंट के साथ मोरंग का मिश्रण भरा जाएगा. इस पिलर में लोहे का प्रयोग नहीं किया जा रहा है क्योंकि लोहा जल्दी ही जंग पकड़ने लगता है.

चांदी की पट्टी से जोड़े जाएंगे पत्थर राम मंदिर का निर्माण इस तरह किया जा रहा है कि 1000 साल से ज्यादा वक्त तक यह पूरी तरह सुरक्षित रहे. इसीलिए पिलर और मंदिर के स्ट्रक्चर में लोहे का प्रयोग नहीं किया जाएगा. यह बात अलग है कि बुनियाद स्ट्रक्चर के ऊपर तराशे गए पत्थरों के हिस्सों को आपस में जोड़ने के लिए चांदी की पट्टी का इस्तेमाल किया जाएगा.

3 पिलर्स की हो रही टेस्टिंग जो 3 पिलर अब तक तैयार किए गए हैं. वह राम मंदिर का लोड उठाने में सक्षम है या नहीं इसकी जांच एलएंडटी के अलावा आईआईटी रुड़की और आईआईटी चेन्नई कर रही है. टेस्टिंग की यह प्रक्रिया अब पूरी होने वाली है. जिसके बाद राम मंदिर के लिए बाकी पिलर्स का निर्माण शुरू होगा.

बाकी पिलर्स का भी होगा निर्माण अगर सब कुछ ठीक रहा तो अब तक तैयार 3 पिलर्स के अलावा 1197 अन्य पिलर्स का निर्माण तेज गति से होगा. एक बार पिलर्स का निर्माण हो जाएगा तो उसके बाद बुनियाद का ढांचा तैयार होगा और राम मंदिर का कार्य आगे बढ़ेगा. बुनियाद के ऊपर जो पत्थर के पिलर और शिलाएं लगनी हैं, उनका काफी हिस्सा तराशा जा चुका है. अब उन्हें राम जन्मभूमि परिसर की अस्थाई कार्यशाला में स्थानांतरित किया जा रहा है. अब आगे पत्थरों के तराशने का कार्य इसी अस्थाई कार्यशाला में किया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः

यूपी राज्यसभा चुनावः बसपा विधायकों की बड़ी बगावत, 5 विधायकों ने प्रस्तावक से नाम वापस लिया 2 नवंबर से खुलेंगे स्कूल, लौटने से पहले कोरोना टेस्ट करवा रहे शिक्षक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नंद किशोर गुर्जर बोले, '...नहीं तो मुलायम सिंह यादव कहीं पंचर लगा रहे होते'
नंद किशोर गुर्जर बोले, '...नहीं तो मुलायम सिंह यादव कहीं पंचर लगा रहे होते'
सपा को जयंत चौधरी की दो टूक, 'मुझे निशाना बनाए लेकिन समुदाय...'
सपा को जयंत चौधरी की दो टूक, 'मुझे निशाना बनाए लेकिन समुदाय...'
अखिलेश के पोस्टर पर जयंत चौधरी की कार्यकर्ताओं को नसीहत, 'मर्यादा...'
अखिलेश के पोस्टर पर जयंत चौधरी की कार्यकर्ताओं को नसीहत, 'मर्यादा...'
जनता की पसंद: CM की रेस में धामी को बलूनी दे रहे टक्कर, हरीश रावत-गोदियाल भी रेस में, सर्वे का दावा
जनता की पसंद: CM की रेस में धामी को बलूनी दे रहे टक्कर, हरीश रावत-गोदियाल भी रेस में, सर्वे का दावा

वीडियोज

Bihar News: भैंस एक, मालिक दो! अब होगा भारत का पहला DNA टेस्ट! कैसे मिलेगा असली मालिक? |ABPLIVE
Toxic पर Court का बड़ा आदेश, Fake और Defamatory Content पर लगेगी रोक
Computer के अंदर जिंदा दिमाग! सिंगापुर का हिला देने वाला कारनामा! |ABPLIVE
Ramayana Trolling पर Vindu Dara Singh का बड़ा बयान, बोले- Ranbir Kapoor को एक मौका दें
Jagadhatri: 😱Rudra पर छाया Kidnapping का खतरा! जासूस बनकर मैदान में उतरी Jagadhatri #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP चुनाव लड़ेगी तो देंगे वोट? सर्वे में लोगों के जवाब ने चौंकाया
CJP चुनाव लड़ेगी तो देंगे वोट? सर्वे में लोगों के जवाब ने चौंकाया
नंद किशोर गुर्जर बोले, '...नहीं तो मुलायम सिंह यादव कहीं पंचर लगा रहे होते'
नंद किशोर गुर्जर बोले, '...नहीं तो मुलायम सिंह यादव कहीं पंचर लगा रहे होते'
3 शतक, सबसे ज्यादा रन... सोनल दिनुषा नहीं बने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज', किसे मिला खिताब?
3 शतक, सबसे ज्यादा रन... सोनल दिनुषा नहीं बने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज'
'टॉक्सिक' के बवंडर में मलयालम फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'टॉक्सिक' के बवंडर में मलयालम फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
Nepal Floods Live: नेपाल बाढ़ से 30 देशों के लोग लापता, 359 की मौत, अगले 3 दिन हो सकते हैं भारी
Live: नेपाल बाढ़ से 30 देशों के लोग लापता, 359 की मौत, अगले 3 दिन हो सकते हैं भारी
जंतर मंतर प्रोटेस्ट: आरक्षण आंदोलन के प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
जंतर मंतर प्रोटेस्ट: आरक्षण आंदोलन के प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
नेपाल में भारी तबाही: अगले 3 दिन भारी, चीन का अलर्ट- अभी नहीं टला खतरा
नेपाल में भारी तबाही: अगले 3 दिन भारी, चीन का अलर्ट- अभी नहीं टला खतरा
बदल रही खाने की थाली! अब स्वाद के साथ प्रोटीन और पोषण पर जोर
बदल रही खाने की थाली! अब स्वाद के साथ प्रोटीन और पोषण पर जोर
Embed widget