एक्सप्लोरर

राम मंदिर: पहली वर्षगांठ पर अयोध्या में लगेगा दिग्गजों का जमावड़ा, सीएम योगी करेंगे रामलला का अभिषेक

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी को मनाई जाएगी. ये कार्यक्रम 11 जनवरी को सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा.

Ayodhya: अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक साल पूरे होने पर राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस संबंध में श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने रविवार को जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि 11 जनवरी की सुबह 10 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ रामलला का अभिषेक करेंगे. 

चंपत राय ने बताया कि दोपहर दो बजे अंगद टीला पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन होगा और वह जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां स्वाति मिश्र का गायन और रामलीला का मंचन होगा. वहीं सपना गोयल 250 महिलाओं के साथ सुंदर कांड का आयोजन परिसर में होगा. इसके अलावा भोपाल के 100 नवयुवक अयोध्या नगर में वाद्ययंत्र से कीर्तन का आयोजन करेंगे.

उन्होंने बताया कि ऊषा मंगेशकर का कार्यक्रम राम जन्मभूमि मंदिर में होगा. इसके बाद 13 जनवरी को कुमार विश्वास और फिर मालनी अवस्थी का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. वहीं 12 जनवरी को अनुराधा पौडवाल का गायन होगा. कविता पौडवाल का गायन, मेश भाई ओझा का राम गुणगान कार्यक्रम और गीता मनीसी स्वामी ज्ञानानंद महराज का प्रवचन होगा.

सभी संतों को बुलाया गया
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि इस अवसर पर तीन दिवसीय श्रीराम राग-सेवा का कार्यक्रम मंदिर परिसर में गर्भगृह के निकट मंडप में संपन्न होगा. इसमें प्रभु श्रीराम की भक्ति के प्रति विनीत भाव से संगीत, नृत्य और वादन के द्वारा उन्हें सेवा प्रदान करने का उपक्रम होगा. इस कार्यक्रम में सभी संतों को बुलाया गया है. महोत्सव के मद्देनजर नगर के प्रमुख चौराहों लता चौक, जन्मभूमि पथ, श्रृंगार हाट, राम की पैड़ी, सुग्रीव किला, छोटी देवकाली समेत अन्य स्थलों पर कीर्तन भी होगा. 

'वक्फ की जमीन पर हो रहा महाकुंभ का आयोजन', मौलाना रजवी बोले- मुसलमानों ने दिखाई दरियादिली

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि हालांकि अयोध्या से बड़ी संख्या में लोग महाकुंभ में गए हैं, जिस कारण साधु संतों से आग्रह किया गया है कि तीन दिन के कार्यक्रम में एक दिन लोग अयोध्या पहुंच कार्यक्रम में शामिल हों. पहले दिन का समापन डॉ. आनन्दा शंकर जयन्त द्वारा भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति से होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget