एक्सप्लोरर

Ayodhya News: राम नगरी अयोध्या में इन 6 जगहों पर बनेंगे भव्य प्रवेश द्वार, रहने-खाने से लेकर मिलेंगी ये तमाम सुविधाएं

Ayodhya Ram Mandir: इन 6 प्रवेश द्वार के पास एक ही जगह रहने, खाने-पीने की व्यवस्था होगी. गाड़ियों के लिए सीएनजी, पेट्रोल, डीजल, बैटरी चार्जिंग पॉइंट होंगे. यहां सस्ते व महंगे होटल भी उपलब्ध होंगे.

Ayodhya Ram Mandir: राम नगरी अयोध्या (Ayodhya) को विश्व स्तरीय अध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए तेजी से काम हो रहा है. इसी कड़ी में सरकार ने अयोध्या में एक भव्य कॉरिडोर (Corridor) का निर्माण करने की योजना बनाई है. यह कॉरिडोर सरयू घाट (Saryu Ghat) से सीधे राम मंदिर (Ram Mandir) तक जाएगा यानी श्रद्धालु सरयू घाट पर स्नान करेंगे और वहां से इस कॉरिडोर के रास्ते सीधे रामलला के दर्शन करने जा सकेंगे. इसके साथ ही अयोध्या में 6 भव्य प्रवेश द्वार (6 Entry Gate) का भी निर्माण किया जाना है जिसे लेकर कार्रवाई शुरू हो गई है.

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया की अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ ही श्रद्धालुओं व पर्यटकों का आना भी बढ़ा है. मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद ये संख्या और बढ़ेगी. सरकार की मंशा है कि देशी-विदेशी पर्यटक व श्रद्धालु अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने आए तो उनका भव्य स्वागत हो. इसके लिए अयोध्या में प्रवेश करते ही अलग-अलग मार्ग पर 6 गेट बनाये जाने हैं, जहां उनका भव्य स्वागत सत्कार होगा. श्रद्धालु यहां जरूरी सुविधाओं से अपनी थकान मिटाएं, आगे जाकर सरयू में स्नान करें और कॉरीडोर होते हुए रामलला के दर्शन करेंगे.

अयोध्या में बने 6 भव्य प्रवेश द्वार

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि राम मंदिर पहुंचकर श्रद्धालु गदगद होकर भगवान रामलला के स्वरूप को निहार सके, अपने जीवन का कल्याण कर सकें, यही हमारी योजना है. जहां तक बात कॉरिडोर की है तो फिलहाल 35 करोड़ के बजट का अनुमान है, लेकिन डीपीआर फाइनल होने के बाद इसमें बदलाव हो
सकता है. 

अयोध्या में 6 प्रवेश द्वार को लेकर बात करें तो पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यहां एक ही जगह रहने, खाने-पीने की व्यवस्था होगी. गाड़ियों के लिए सीएनजी, पेट्रोल, डीजल, बैटरी चार्जिंग पॉइंट होंगे. कम दाम से लेकर महंगे सभी तरह के रेस्ट रूम व होटल होंगे. महज 385 रुपये में रहना व खाना पीना तक मिल जाएगा. इतना ही नही निशुल्क रेस्ट रूम और खाने की भी व्यवस्था होगी. 

जानिए कहां-कहां बनेंगे ये प्रवेश द्वार

- लखनऊ रोड से अयोध्या
- रायबरेली रोड से अयोध्या
- प्रयागराज रोड से अयोध्या
- अम्बेडकरनगर रोड से अयोध्या
- अयोध्या-गोंडा रोड-गोंडा
- अयोध्या-बस्ती रोड-गोंडा

इन 6 प्रवेश द्वार और आसपास सुविधाओं के लिए शासन ने जमीन खरीदने को 67 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी कर दी है. इसमें से 25 करोड़ रुपये अवमुक्त भी हो गए हैं. इसके अलावा जमीन के लिए बैनामा करने की कार्रवाई चल रही है.

ये भी पढ़ें- Suniel Shetty: फिल्म बॉयकॉट पर सुनील शेट्टी की CM योगी से अपील, नफरत को मिटाने में मदद करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget