एक्सप्लोरर

रामलला की सेवा में तैनात हुए 20 नए अर्चक, अभी आरती और श्रृंगार में होंगे शामिल

Ayodhya News: श्री राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भ गृह और भविष्य में प्रथम तल जहां राम दरबार स्थापित किया जाएगा उसके अलावा परकोटे के भीतर निर्माण हो रहे अन्य 6 मंदिरो में इनकी तैनाती होगी.

UP News: श्री राम जन्मभूमि मंदिर में अब 20 नए पुजारी रामलला की सेवा में तैनात होंगे. इन सभी को बुधवार को नियुक्ति पत्र भी प्रदान कर दिए गए हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की धार्मिक समिति द्वारा प्रशिक्षण के बाद इन सभी को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं. श्री राम जन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन अन्य मंदिरों के लिए भी अतिरिक्त पुजारियों की आवश्यकता होगी जिसके लिए भी प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से प्रशिक्षित पुजारियों की नियुक्ति की जाएगी.

दिसंबर 2023 से श्री राम जन्मभूमि मंदिर के लिए अर्चक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ था. लगभग 6 माह के प्रशिक्षण के दौरान उन्हें श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजन अनुष्ठान की विधि समझाई गई. श्री राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति के वैदिक विद्वानों ने इन सभी को प्रशिक्षित किया ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत इन सभी का आवेदन स्वीकार किया गया था और इन्हीं आवेदन कर्ताओं में से 24 आवेदकों का चयन हुआ था. जिसमें से दो शुरुआत में ही चले गए थे जबकि एक अभ्यर्थी को सत्यापन के बाद हटा दिया गया था. 20 अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण सत्र पूरा किया और अब इन सभी की नियुक्ति हो गई है.

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भ गृह और भविष्य में प्रथम तल जहां राम दरबार स्थापित किया जाएगा उसके अलावा परकोटे के भीतर निर्माण हो रहे अन्य 6 मंदिरो में इनकी तैनाती होगी. फिलहाल अभी यह सभी अर्चक मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास के नेतृत्व में रामलला के भोग राग पूजा पाठ आरती और श्रृंगार में शामिल होंगे. हालांकि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद से ही अलग-अलग ग्रुप में इन अर्चकों को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भी व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया है. श्री राम मंदिर ट्रस्ट सूत्रों की मानें तो इनकी योग्यता के अनुसार ही यह चयन किया जाएगा कि कौन किस स्थान पर भविष्य में नियुक्त किया जाएगा. परकोटे के भीतर बनने वाले 6 मंदिरो में प्रत्येक मंदिर में सुबह 4 बजे से रात्रि 11 बजे के बीच 3 से 4 अर्चक रहेंगे. इसी तरह कुबेर टीले पर भगवान शिव के मंदिर में भी इन्हीं अर्चकों की तैनाती होगी सबसे अधिक अर्चक श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की सेवा में तैनात किए जाएंगे.

श्री राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि ऐसा है 20 पुजारी जो हमारे यहां 6 माह से प्रशिक्षण ले रहे थे. जिनका चयन किया गया था करीब 2000 लोगों में इन सब का प्रशिक्षण पूरा हो गया तो कल ट्रस्ट द्वारा इनको नियुक्ति पत्र दिया गयाय इनकी ड्यूटी मंदिर में कई बार लगाई जा चुकी है आगे भी जब हमारा राम दरबार बन जाएगा और अन्य मंदिर बन जाएंगे तो वहां भी लगाई जाएगी.

Swapna Shastra: सपने में मृत माता-पिता का दिखाई देने का क्या अर्थ होता है, क्या इसे अनदेखा करना चाहिए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget