एक्सप्लोरर

अयोध्याः राम जन्मभूमि मंदिर का गर्भगृह चिन्हित, इसी स्थान पर विराजमान होंगे रामलला

इस विशेष पूजा में राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को आमंत्रित नहीं किया गया जिसको लेकर गहरा दुख जताया है. लेकिन उनके दो सहायक पुजारियों और रामलला के भंडारी को इस पूजा में शामिल किया गया था.

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह स्थित उस स्थान को आज चिन्हित कर लिया गया और वंहा एक पूजित स्तम्भ गाड़ दिया गया है. यह वही स्थान होगा जहां पर भगवान श्री राम विराजमान होंगे. सोमवार की सुबह इस विशेष स्थान पर विशेष पूजा का आयोजन हुआ यह पूजा गर्भगृह के उस स्थान पर हुई जिसको अभी तक खाली छोड़ा गया था और उसकी भराई नहीं हुई थी. वैदिक ब्राह्मणों द्वारा राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में कराई गई पूजा में कई वैदिक ब्राह्मण शामिल हुए जिन्होंने पूरे विधि विधान से यह विशेष पूजा कराई.

वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा कराई गई इस विशेष पूजा के दौरान वह सभी पूजित सामान गर्भगृह के इसी स्थान पर भूमि के अंदर डाला गया. इसमें सोने चांदी समेत वह बहुमूल्य वस्तुएं भी शामिल थी जिसे लोगों ने राम जन्मभूमि मंदिर की नींव में डालने के लिए सौपा था. 

विशेष पूजा का महत्व क्या है इसको इसी से समझ सकते है कि इसमे शामिल होने के लिए संघ कार्यवाह भैया जी जोशी अयोध्या पहुंचे और इस विशेष पूजा में भाग लिया. भैया जी जोशी के अलावा इस पूजा में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अलावा ट्रस्टी अनिल मिश्र और निर्मोही अखाड़े के महंत दिनेंद्र दास भी शामिल रहे.

इस विशेष पूजा में नवग्रह पूजा के साथ मंदिर निर्माण में विध्न बाधा दूर करने के लिए विशेष आराधना शामिल थी. पूजा का यह वही विशेष स्थान है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण शुरू होने के पहले पूजा अर्चना की थी. 

आचार्य सत्येंद्र दास कहते हैं अगर मुझे एक भी संदेशा ट्रस्ट की तरफ से मिलता तो मैं रामलला का मुख्य पुजारी होने के नाते इस पूजा में जरूर शामिल होता लेकिन दुख की बात है कि मुझे इस पूजा में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया.

लखनऊः ज्वेलरी शॉप में लूट की नीयत से पहुंचे थे अपराधी, विरोध करने पर गोली मारकर हुआ फरार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव के चाचा अब नहीं कर पाएंगे व्हाट्सऐप मैसेज, कहा- अब 5,000 लोगों को गुडमॉर्निंग...
अखिलेश यादव के चाचा अब नहीं कर पाएंगे व्हाट्सऐप मैसेज, कहा- अब 5,000 लोगों को गुडमॉर्निंग...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मायावती चलीं विश्व हिन्दू परिषद् की राह! कहा- सपा-कांग्रेस को चाहिए...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मायावती चलीं विश्व हिन्दू परिषद् की राह! कहा- सपा-कांग्रेस को चाहिए...
यूपी चुनाव में किसके साथ गठबंधन करेंगे चंद्रशेखर आजाद? नगीना सांसद ने साफ कर दी तस्वीर
यूपी चुनाव में किसके साथ गठबंधन करेंगे चंद्रशेखर आजाद? नगीना सांसद ने साफ कर दी तस्वीर
माइक पर हाथ मारा, संवाददाता से की बदसलूकी! ABP के सवालों पर झुंझलाए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
माइक पर हाथ मारा, संवाददाता से की बदसलूकी! ABP के सवालों पर झुंझलाए कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget