एक्सप्लोरर

अयोध्या: राम मदिंर में मुस्लिम महिला को पुलिस ने लिया हिरासत में, संदिग्ध हावभाव देखकर हुआ शक

Ayodhya News: राम जन्मभूमि परिसर में बीते दिन सुरक्षा में तैनात जवानों ने एक मुस्लिम महिला को हिरासत में लिया था. जवानों ने महिला के संदिग्ध हावभाव देखकर उसे रोका और कई राउंड की पूछताछ भी की.

Ram Mandir News: अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में बीते दिन शनिवार को सुरक्षा में तैनात जवानों ने महाराष्ट्र की रहने वाली एक मुस्लिम महिला को हिरासत में लिया है. महिला को हिरासत में लेने के बाद उससे पूछताछ की गई. पुलिस ने बताया कि मूल रूप से महाराष्ट्र की निवासी इरिम नाम की महिला शुक्रवार को दूसरी पहर में राम जन्मभूमि परिसर में श्रद्धालुओं संग दर्शन करने गई थी. 

दर्शन करने के बाद जब महिला निकासी मार्ग से निकल रही थी तो सुरक्षा में तैनात जवानों ने महिला के संदिग्ध हावभाव देखकर उसे रोका और उससे पूछताछ शुरू कर दी. महिला ने सिर और चेहरे पर नीला कपड़ा बांधा हुआ था. जवानों द्वारा पूछताछ किए जाने पर महिला उलझ गई. मामला संदिग्ध देखते हुए अधिकारियों ने महिला से पूछताछ और सत्यापन के लिए राम जन्मभूमि थाने भेज दिया. इसके बाद थाना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने महिला से कई राउंड में पूछताछ की.

मुस्लिम महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त
महाराष्ट्र निवासी संदिग्ध मुस्लिम महिला को कल राम जन्म भूमि की सुरक्षा में तैनात पुलिस ने हिरासत में लिया था. जिसके बाद पकड़ी गई मुस्लिम महिला से सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. मुस्लिम महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है. पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क किया. परिजन के आने पर महिला को उन्हें सौंप दिया जाएगा. कल देर शाम राम लला के दर्शन के उपरांत मुस्लिम महिला हिरासत में लिया गया था.

इस दौरान बीते दिन राम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षाकर्मियों ने कैमरा लगा चश्मा लगाकर प्रवेश करते हुए एक युवक को भी हिरासत में लिया है. मामले में सीओ आशुतोष तिवारी ने मुस्लिम महिला और युवक दोनों का सत्यापन कराया. दोनों लोगों से ही कई राउंड की पूछताछ के बाद कुछ भी संदिग्ध निकलकर सामने नहीं आया है. 

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ के कुंडा से लखनऊ पहुंचीं महिलाओं ने की शिकायत, सीएम योगी बोले- इनको बख्शेंगे नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत
अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget