एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या आने वाले भक्तों के लिए राम मंदिर ट्रस्ट की खास अपील, श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी 

Ram Mandir News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन आमंत्रित लोगों से राम मंदिर ट्रस्ट ने अपील की है कि आमंत्रित अतिथि किसी भी प्रोटोकॉल की अवहेलना न करें. वहीं प्रशासन ने सुरक्षा कड़े इंतजाम किए हैं.

Ayodhya News: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित लोगों से खास अपील की है. जिसमें उनसे कहा गया है कि वह किसी प्रोटोकॉल की अवहेलना ना करें. समानता से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान अपने आसनों पर विराजमान हो, क्योंकि भगवान श्री राम के सामने किसी को क्या बड़प्पन दिखाना. वहीं श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए अयोध्या की सुरक्षा की व्यापक रणनीति बनाई गई है. 

4 हजार साधुओं के पहुंचने का अनुमान
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने बताया कि हमारे आंकलन के अनुसार 4 से साढ़े 4 हजार साधुओं का आगमन होगा. उनके साथ कुछ जो वृद्ध लोग हैं, उनके सेवक भी हो सकते हैं. इसके अलावा देशभर से 2500 गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है. 250 से 300 उन लोगो को भी सहभागी किया जाएगा जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन में योगदान दिया है. एलएनटी के कारीगर है, टीसीए के लोग हैं, सोमपुरा के कार्यकर्ता है ऐसे मंदिर निर्माण में जो शिल्पी है उन शिल्पियों को और उनके प्रतिनिधियों को सहभाग मिलेगा.

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी एंट्री 
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर देश ही नहीं दुनिया की नजरे हैं ऐसे में सुरक्षा को लेकर भी चाक चौबंद व्यवस्था की गई है मंदिर के साथ अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था कई चक्र में होगी जिसमें मानवीय सुरक्षा के साथ तकनीक का संयोजन किया गया है कोशिश यह होगी कि इस सुरक्षा व्यवस्था के चलते ना तो अयोध्या वासियों को कोई परेशानी हो और ना ही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को इसलिए अयोध्या में जितनी सुरक्षा व्यवस्था आपको दिखाई देगी उससे कहीं अधिक सुरक्षा पर्दे के पीछे होगी । 

श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी 
अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि बहुत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है, सुरक्षा व्यवस्था की हर एक डिटेल मीडिया में साझा नहीं की जा सकती है. श्रद्धालुओं के दृष्टिकोण से हम एडवाइजरी जारी कर रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था कई घेरे में होगी, इसमें मानव के साथ तकनीक का समावेश किया जा रहा है.  इसमें तमाम प्रकार के रिस्ट्रिक्शन होंगे, जिसको लेकर हम समय-समय पर एडवाइजरी जारी करेंगे. जिसमें यातायात के साथ-साथ तमाम चैकिंग होगी. लेकिन इसमें इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि जो श्रद्धालु हैं उनको किसी प्रकार की असुविधा न हो, मंदिर की सुरक्षा के लिए एसओ पी बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: Ayodhya News: अयोध्या में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए डेवलप किया जा रहा है रिंग रोड, जानें क्या है प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget