एक्सप्लोरर

Vivah Panchami 2022: पूरे अयोध्या में दिखेगी भगवान राम के विवाह की धूम, एक मंदिर से दूसरे मंदिर निकाली जाएगी बारात

UP News: रामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि यह अद्भुत इसलिए है कि अयोध्या से जो बारात जाती है, वह बिना दूल्हे के जाती है. बिना दूल्हे की बारात यदि कोई गई तो वह भगवान राम की है.

Ayodhya News: अयोध्या (Ayodhya) में भगवान राम के विवाह की धूम पूरे अयोध्या में दिखाई देगी. मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की मुख्य बारात तो जनकपुर जाती है. इसमें साधु संत और अयोध्यावासी होते हैं, लेकिन अयोध्या में श्री राम बारात एक मंदिर से दूसरे मंदिर में जाती है. अब आपके मन में एक सवाल जरूर आ रहा होगा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की बारात निकलती तो है, लेकिन अयोध्या में जाती कहां है क्योंकि अयोध्या तो श्री राम की जन्मभूमि है और जनकपुर तो नेपाल में है.

ऐसे निकाली जाती है भगवान राम की बारात
इस सवाल का जवाब जानने के लिए आपको अयोध्या और मिथिला के आपसी रिश्तों को समझना होगा. रसिक संप्रदाय से जुड़े साधु संत सीता को प्रमुखता देते हैं और खास तौर पर माता-पिता की आराधना करते हैं और यह सभी साधु संत अपने नाम के आगे शरण लगाते हैं, जबकि अपने नाम के आगे दास लगाने वाले साधु संत प्रभु श्री राम को ही अपना सब कुछ मानते हैं और माता सीता की आराधना उनकी धर्मपत्नी होने के नाते करते हैं. बारात निकालते और उसमें शामिल होते दास संप्रदाय के साधु संत के मंदिरों से श्री राम की बारात निकलती है और वह सभी लोग उस बारात में शामिल होते हैं.

वहीं दास संप्रदाय के साधु संत के मंदिरों में प्रभु राम की बारात जाती है और सीता पक्ष यानि रसिक संप्रदाय के उन लोगों के मंदिरों में जो अपने नाम के आगे शरण लगाते हैं. बारात पहुंचने पर वर पक्ष और कन्या पक्ष के बीच वह सभी रस्म निभाई जाती है जो सामान्यतः किसी विवाह समारोह में होती है और पूरे विधि-विधान के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और माता-सीता की शादी संपन्न होती है.

एक मंदिर से दूसरे मंदिर जाती है बारात
रामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि यह विवाह अद्भुत इसलिए है कि अयोध्या से जो बारात जाती है वह बिना दूल्हे के जाती है. बिना दूल्हे की बारात यदि कोई गई तो वह भगवान राम की गई. अयोध्या में भी एक मंदिर से दूसरे मंदिर बारात जाती है. यहां पर एक पक्ष ऐसा है जो सीता जी का उपासक हैं और कुछ राम के उपासक हैं, जो शरण हैं वह सीता के उपासक हैं जो दास हैं वह राम के उपासक हैं. जो राम के उपासक होते हैं वह बारात लेकर के सीता के उपासक यानी की शरण के यहां जाते हैं.

यहां एक मंदिर से दूसरे मंदिर भी बारात जाती हैं और विवाह संपन्न होता है. इसलिए यह अद्भुत विवाह है. वर्तमान समय में भी यहां से बारात जनकपुर जाती है और वहां पर विवाह का कार्य संपन्न होता है और यह विवाह अद्भुत है. यह परंपरा विवाह की है, जिस प्रकार से सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार भगवान राम और सीता का विवाह हुआ है, उसी शास्त्रीय परंपरा के अनुसार सभी को विवाह करना चाहिए.

रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण ने बताया कि भगवान राम घोड़े पर बैठकर बारात में जाते हैं, जो जनकपुर में परंपरा है वही परंपरा अयोध्या में भी है. श्री सीता-राम जी कहने के लिए दो है, लेकिन तत्व एक है. इसलिए उन्हीं के अनुरूप भव्य झांकियां निकालकर भगवान श्री सीताराम जी के विग्रह की पूजन और अर्चन करके उनके भावर का कार्यक्रम करते हैं, जिसमें हम श्री सीता जी के भाई के रूप में लावा परोसने का काम करते हैं.

यह भी पढ़ें:-

Mainpuri Bypoll: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव के बीच तकरार, उपचुनाव में जमकर चल रहे जुबानी तीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 महीने में 23 को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, फैमिली कोर्ट में ट्रांसफर
6 महीने में 23 को मौत की सजा सुनाने वाले जज का तबादला, फैमिली कोर्ट में ट्रांसफर
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
फारूक अब्दुल्ला के पाक-कश्मीर वाले बयान पर भड़के यूपी के मौलाना, सुनाई खरी-खोटी
फारूक अब्दुल्ला के पाक-कश्मीर वाले बयान पर भड़के यूपी के मौलाना, सुनाई खरी-खोटी

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Embed widget