एक्सप्लोरर

1857 विद्रोह के स्वतंत्रता सेनानी अहमदुल्ला शाह को समर्पित होगी अयोध्या मस्जिद, विचार कर रहा है ट्रस्ट

इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (आईआईसीएफ) ने कहा कि ट्रस्ट महान स्वतंत्रता सेनानी मौलवी अहमदुल्ला शाह को अयोध्या मस्जिद प्रोजेक्ट समर्पित करने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहा है.

अयोध्या. बाबरी मस्जिद के बदले धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद को महान स्वंतत्रता सेनानी मौलवी अहमदुल्ला शाह को समर्पित किया जा सकता है. बता दें कि अहमदुल्ला शाह ने 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की पहली जंग के दौरान अवध को जीता था.

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, मस्जिद बनाने के लिए यूपी सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से गठित ट्रस्ट इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (आईआईसीएफ) की ओर से इस खबर की पुष्टि की गई है. आईआईसीएफ के सचिव अतहर हुसैन ने कहा कि ट्रस्ट महान स्वतंत्रता सेनानी मौलवी अहमदुल्ला शाह को अयोध्या मस्जिद प्रोजेक्ट समर्पित करने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहा है. उन्होंने कहा कि हमें अलग-अलग प्लेटफार्म से सुझाव मिले हैं. विचार-विमर्श के बाद जल्द ही एक घोषणा करेंगे.

बता दें कि इससे पहले ट्रस्ट ने किसी भी मुगल बादशाह का नाम मस्जिद से ना जोड़ने का फैसला किया था. आईआईसीएफ के एक सूत्र ने कहा, "जब हम कई महीनों पहले मस्जिद के नाम पर विचार-विमर्श कर रहे थे. तब हमारी सहमति अहमदुल्ला शाह के नाम पर बनी. अहमदुल्ला शाह को प्यार से मौलवी फैजाबादी भी पुकारा जाता था."

विद्रोह के कारण हुआ था अहमदुल्ला का कत्ल माना जाता है कि अहमदुल्ला शाह का जन्म 1787 में हुआ था. अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह के कारण 5 जून 1858 को उनका कत्ल कर दिया गया था. ब्रिटिश अधिकारी जॉर्ज ब्रूस मल्लेसन ने ‘हिस्ट्री ऑफ इंडियन म्यूटिनी’ नाम की किताब में अहमदुल्ला शाह की वीरता और संगठनात्मक क्षमता के बारे में लिखा था. 1857 के विद्रोह पर ये पुस्तक 6 भागों में लिखी गई है.

गंगा-जमुनी तहजीब के प्रतीक थे अहमदुल्ला अहमदुल्ला शाह ने अयोध्या को अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र प्रतिरोध के रूप में बदल दिया था और पूरे अवध में विद्रोह को जन्म दिया था. उन्होंने फैजाबाद के चौक एरिया स्थित मस्जिद सराय को अपने मुख्यालय के रूप में बदल दिया था. वो यहां स्वतंत्रता सेनानियों के साथ बैठकें करते थे. शाह ने फैजाबाद और अवध क्षेत्र के बड़े हिस्से को मुक्त कराया था. अवध के प्रसिद्ध शोधकर्ता और इतिहासकार राम शंकर त्रिपाठी कहते हैं, "मुस्लिम होने के नाते वो धार्मिक एकता और अयोध्या में गंगा-जमुनी तहजीब के प्रतीक भी थे.

ये भी पढ़ें:

अयोध्या में 26 जनवरी को होगा मस्जिद का सांकेतिक शिलान्यास, मंदिर की तर्ज पर होगी जमीन की स्वायल टेस्टिंग

फजीहत के बाद बोले BJP सांसद साक्षी महाराज, कांग्रेस पर नेताजी की हत्या का बयान मेरा निजी विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
'चुनाव आया तो याद आए आजम खान', अखिलेश यादव पर बरसे राजभर
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget