एक्सप्लोरर

फजीहत के बाद बोले BJP सांसद साक्षी महाराज, कांग्रेस पर नेताजी की हत्या का बयान मेरा निजी विचार

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस को लेकर कांग्रेस पर दिया बयान उनका निजी विचार है. इसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है.

उन्नाव. कांग्रेस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या का आरोप लगाने के बाद उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज अब बैकफुट पर आ गए हैं. अपने बयान से पार्टी की किरकिरी कराने वाले साक्षी महाराज ने इसे निजी विचार बताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि उनके बयान को पार्टी से ना जोड़ा जाए. एक सवाल के जवाब में साक्षी महाराज ने कहा कि उनका बयान मिथ्या भी हो, लेकिन नेता जी की मौत की जांच तो होनी ही चाहिए थी.

साक्षी महाराज की सफाई साक्षी महाराज से जब नेताजी की हत्या का आरोप कांग्रेस पर लगाए जाने वाले बयान को लेकर सवाल पूछा गया तो वो कुछ समय के लिए अटक से गए. साक्षी महाराज ने सफाई देते हुए कहा, "सुभाष चंद्र की मौत आज भी रहस्य बनी है, आखिर क्यों पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कोई जांच क्यों नही बिठाई? चाहे पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मौत हो या लाल बहादुर शास्त्री की मौत. इन मौतों से पर्दा उठना जरूरी है. सुभाष चन्द्र बोस की लोकप्रियता के आगे पंडित जवाहरलाल नेहरू कहीं नही टिकते थे. ते मैंने ऐसे ही कयास लगाए थे. इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है."

साक्षी महाराज ने क्या कहा था उन्नाव में सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के दौरान भाषण देते वक्त उन्होंने कहा, "सुभाष चंद्र बोस को समय से पहले ही मौत के गाल में भेज दिया गया था. मेरा आरोप है कि कांग्रेस ने ही सुभाष चंद्र बोस की हत्या कराई. बोस की लोकप्रियता के आगे पंडित नेहरू तो कहीं ठहरते ही नहीं थे. महात्मा गांधी भी उनकी लोकप्रियता के आगे कहीं नहीं ठहरते थे."

"लहू के भाव से खरीदी हमने आजादी" साक्षी महाराज ने आगे कहा, "सुभाष चंद्र बोस वह शख्सियत थे जिन्होंने नारा दिया कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा. अंग्रेज इतने सीधे नहीं थे कि मांगने से आजादी दे देते. इस आजादी के लिए कई लोग शहीद हो गए." उन्होंने आगे कहा कि लहू के भाव से हमने आजादी खरीदी थी.

ये भी पढ़ें:

आज नोएडा आएंगे सीएम योगी, 700 करोड़ रुपये की 80 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

विपक्षी दलों ने यूपी स्थापना दिवस के मौके पर दीं शुभकामनाएं, जानें- अखिलेश यादव ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्ता से सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
'सत्ता से सपा को बचाने की सोचिए...' योगी के मंत्री की अखिलेश को नसीहत
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget