एक्सप्लोरर

वायरल हुआ अयोध्या के बीजेपी विधायक का बयान, कहा- 'मैं ब्राह्मण पहले हूं बाद में पार्टी का सदस्य'

अयोध्या के गोसाईगंज विधानसभा के विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ने खुद को ब्राह्मणों का सबसे बड़ा हितैषी बताया. यही नहीं उन्होंने पार्टी के संविधान को भी दरकिनार कर कई बातें कहीं.

अयोध्या: एक तरफ जहां जाति लिखने पर गाड़ियों का चालान हो रहा है, जुर्माना हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ यूपी के अयोध्या जनपद के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विधायक जी खुद के ब्राह्म्ण होने व ब्राह्मण समुदाय का हितैषी होने का दावा कर रहे हैं. यही नहीं, इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं पहले ब्राह्मण हूं बाद में पार्टी से मेरा जुड़ाव आता है,

ये था पूरा बयान

इंद्र प्रताप तिवारी ने खुलेआम मंच से कहा कि उन्हें पार्टी के संविधान की परवाह नहीं है. वह केवल ब्राह्मण हैं, ब्राह्मणों का हित और सम्मान देखते हैं. क्योंकि वह पहले ब्राह्मण है फिर किसी पार्टी के हैं. उन्होंने कहा कि जिले में ही नहीं जहां तक सामर्थ है, जहां तक हमारा बस चलता है, जब मैं सुनता हूं कि कहीं ब्राह्मण समाज का अपमान और तिरस्कार हुआ है. तब मैं यह भूल जाता हूं कि किसी पार्टी के तहत हमको काम करना है. मैं भूल जाता हूं कि एक संवैधानिक दायित्व हमारे ऊपर है, उस समय मैं अपने आप को सिर्फ ब्राह्मण देखता हूं और ब्राह्मण समाज का हित देखता हूं, यह मेरी चाल नहीं मेरा चरित्र है.

चाणक्य परिषद के स्थापना दिवस समारोह पर दिया था बयान

एबीपी गंगा ने जब इस वायरल वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि यह वीडियो 14 जनवरी का है. उस दिन चाणक्य परिषद का 27 वां स्थापना दिवस समारोह था. इस कार्यक्रम में सभी पार्टियों के ब्राह्मण नेताओं को बुलाया गया था. इसी दौरान मंच से बोलते हुए गोसाईगंज के विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी ने यह विवादित भाषण दिया.

ये भी पढ़ें.

आजम खां को लगा बड़ा झटका, जौहर ट्रस्ट की साढ़े बारह एकड़ से ज्यादा जमीन सरकार के कब्जे में आई, पढ़ें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद
'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद
हत्या मामले में दोषसिद्धि पर रोक, HC से जमानत; अब BJP से चुनाव लड़ने की अटकलें!
हत्या मामले में दोषसिद्धि पर रोक, HC से जमानत; अब BJP से चुनाव लड़ने की अटकलें!
यूपी: त्योहारों से पहले बिजली को लेकर CM योगी का बड़ा फैसला, गांव-शहर तक को फायदा
यूपी: त्योहारों से पहले बिजली को लेकर CM योगी का बड़ा फैसला, गांव-शहर तक को फायदा
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget