एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या में होगा सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन, 1200 जोड़ों की कराई जाएगी शादी

UP News: अयोध्या में एक बार फिर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां श्रम विभाग बहुत जोरों से करा रहा है. इस सामूहिक विवाह में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं.

UP Mass Marriage Ceremony: अयोध्या में एक फिर सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया जाएगा. यहां एक बार फिर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां श्रम विभाग बहुत जोरों से करा रहा है. इस बार अयोध्या और अंबेडकरनगर जिले के लोगों का सामूहिक विवाह होने जा रहा है. इस सामूहिक विवाह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री भी शामिल हो सकते हैं. यह सामूहिक विवाह अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज में कराया जाएगा.

इस विवाह समारोह में लगभग 1100 से 1200 जोड़ों की शादी कराई जाएगी. पूरे मंत्रोच्चार के साथ पंडित इस शादी को संपन्न कराएंगे, जिस तरह से हिंदू धर्म में शादी होती है उसी तरह से सामूहिक विवाह में भी शादी कराई जाएगी. इस सामूहिक विवाह को श्रम विभाग की तरफ से कराया जा रहा है, जिसका जायजा लेने उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम राज्यमंत्री मन्नू कोरी अयोध्या पहुंचे थे. यहां सर्किट हाउस में श्रम राज्यमंत्री मन्नू कोरी का स्वागत बीजेपी के नेता और उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्रा ने किया.

25 नवंबर को होगा सामूहिक विवाह

श्रम मंत्री मन्नू कोरी ने बताया कि अयोध्या में अंबेडकरनगर के श्रमिकों के बेटियों का सामूहिक विवाह 25 नवंबर को कराया जाएगा. अयोध्या के जीआईसी मैदान में यह सामूहिक विवाह कराया जाएगा जहां एक हजार बेटियों की शादी कराई जाएगी. श्रम राज्यमंत्री मन्नू कोरी बताया कि 25 नवंबर को लगभग 11-12 सौ जोड़ों की शादियां होगी, जिसमें लड़की और लड़के दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहेंगे और सबके लिए खाने की व्यवस्था भी होगी. उन्होंने बताया कि इसमें सबको उपहार की व्यवस्था भी सरकार देती है.

इसमें 5 हजार रुपये अलग से सामान के लिए दिया जाता है, वैसे 65 हजार रुपये खाते में आते हैं जिसमें 10 हजार रुपये सामान लेने के लिए दिया जाता है. मंत्री ने बताया कि इस शादी में 10 लोग लड़के वालों की तरफ से और 10 लोग लड़की वालों की तरफ से आते हैं और सभी के भोजन की व्यवस्थाएं की जाती है. पंडितों के द्वारा शादी की जाती है और इसमें मंत्र उच्चार भी होते हैं. उन्होंने बताया कि इसमें मुख्यमंत्री भी आ सकते हैं, कैबिनेट मंत्री भी आते हैं, राज्यमंत्री भी आते हैं और विधायक भी होते हैं.

2 जनपद का कार्यक्रम होगा

उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्रा ने बताया कि अयोध्या मंडल में मंडल स्तर पर सामूहिक विवाह होता था. उन्होंने कहा कि निर्माण श्रमिकों की बेटियों के लिए इस बार अयोध्या जनपद और अंबेडकरनगर 2 जनपदों का कार्यक्रम यहां आयोजित हो रहा है. जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान का चयन किया गया और इसमें टेंडर भी हो गया है 17 तारीख को वह भी फाइनल हो जाएगा. उन्होंने कहा कि जो भी संस्था ठेका लेगी और वह सारी व्यवस्थाएं कराएगी.

उप श्रम आयुक्त ने कहा कि 1 साल से पुराने पंजीकृत निर्माण श्रमिक अगर उत्तर प्रदेश भवन श्रम कल्याण बोर्ड के द्वारा खुद रज्स्टर्ड हैं तो मनरेगा में वह खुद अपनी शादी के लिए लाभ भी ले सकती हैं. इसमें श्रम विभाग की तरफ से 75 हजार की धनराशि दी जाती है. यह धनराशि दो किश्तों में दी जाती है. पोशाक आदि जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए 10 हजार रुपये दिए जाते हैं तो वहीं बाकी 65 हजार उनके खाते में अनुदान के रूप में दिया जाता है. 

Watch: मैनपुरी उपचुनाव पर राम गोपाल यादव की पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश यादव और भाई शिवपाल पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget