एक्सप्लोरर

बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी ने पीएम मोदी से की अपील, बोले- चीन को दिया जाए मुंहतोड़ जवाब

भारत और चीन के बीच जारी तनाव को देखते हुए इकबाल अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री को चाहिए कि चीन के पर कार्रवाई करते हुए उसकी गुस्ताखियों का करारा जवाब दें जिससे उसकी हरकतें बंद हों और पूरे विश्व में एक संदेश जाए.

अयोध्या. लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है. तनाव के बीच बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि गुस्ताखी करने वाले चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए. इकबाल अंसारी ने कहा है की भारत सक्षम है और चीन की हर गुस्ताखी का मुंहतोड़ जवाब दे सकता है. अंसारी ने कहा कि पूरा देश इस समय तन-मन-धन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है. भारत कभी किसी के सामने नहीं डरा, भारत के लोगों ने अंग्रेजों को भगाया है तो चीन को भी हम खदेड़ देंगे.

इकबाल अंसारी ने कहा कि चीन की गुस्ताखियां बढ़ रही हैं और ऐसे समय में भारत का हर नागरिक चाहे हिंदू हो या मुसलमान प्रधानमंत्री मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है, हर फैसले में उनके साथ है. अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री को चाहिए कि चीन के पर कार्रवाई करते हुए उसकी गुस्ताखियों का करारा जवाब दें जिससे उसकी हरकतें बंद हों और पूरे विश्व में एक संदेश जाए.

गौरतलब है कि, पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून की रात दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. चीन के सैनिकों ने कंटीले तार वाले डंडों से भारतीय जवानों पर हमला किया था. चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना ने अपने 20 जांबाज जवानों को खो दिया था. ये 20 शहीद देश के अलग-अलग राज्यों के थे. सबसे ज्यादा 5 जवान बिहार के रहने वाले थे. लद्दाख की गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था, 'जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. देश की संप्रभुता सर्वोच्च है. देश की सुरक्षा करने से हमें कोई भी रोक नहीं सकता. इस बारे में किसी को भी जरा भी भ्रम या संदेह नहीं होना चाहिए.'

यह भी पढ़ें:

चीन पर कार्रवाई सरकार का दायित्व, ये उन पर छोड़ दें: मायावती

चीन ने एक बार फिर किया धोखा, भारतीय सैनिकों ने दिया मुंहतोड़ जवाब: त्रिवेन्द्र सिंह रावत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: दो बच्चियां बनीं CM योगी की खास मेहमान, श्री राम वाटिका का कराया लोकार्पण
मुरादाबाद: दो बच्चियां बनीं CM योगी की खास मेहमान, श्री राम वाटिका का कराया लोकार्पण
अखिलेश यादव पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, 'नकल ठेके पर कराई जाती थी, पेपर लीक होना आम बात थी'
अखिलेश यादव पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, 'नकल ठेके पर कराई जाती थी, पेपर लीक होना आम बात थी'
'मंदिर में अखिलेश यादव की फोटो रखकर पूजा, मां ललिता देवी का अपमान', MLC लालजी प्रसाद निर्मल भड़के
'मंदिर में अखिलेश यादव की फोटो रखकर पूजा, मां ललिता देवी का अपमान', MLC लालजी प्रसाद निर्मल भड़के
Lucknow: साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी कॉल सेंटर पर रेड, हिरासत में 100 से ज्यादा लोग
लखनऊ: साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी कॉल सेंटर पर रेड, हिरासत में 100 से ज्यादा लोग

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget