एक्सप्लोरर

अयोध्या: सरयू नदी में होगा फ्लोटिंग बाथिंग कुंड का निर्माण, सरकार ने इस वजह से लिया फैसला

Ayodhya News: फ्लोटिंग बाथिंग कुंड में श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा. यहां सेफ्टी बैरियर, रेलिंग, चेंजिंग रूम, बेंच, सोलर लाइट और इमरजेंसी सपोर्ट बोट की सुविधा रहेगी.

UP News: अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक बड़ी सौगात तैयार हो रही है. योगी सरकार ने सरयू नदी में आधुनिक सुविधाओं से लैस फ्लोटिंग बाथिंग कुंड बनाने का बड़ा फैसला लिया है. इस फ्लोटिंग कुंड में एक समय में करीब 300 श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से स्नान कर सकेंगे. यह फैसला अयोध्या में लगातार बढ़ती भीड़ और मेलों के आयोजन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

सरयू नदी, जो अयोध्या की आस्था का प्रतीक है, में श्रद्धालु हर दिन बड़ी संख्या में स्नान करने आते हैं. खासकर रामनवमी, कार्तिक पूर्णिमा और दीपोत्सव जैसे पर्वों पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. राम मंदिर निर्माण के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ गई है. इसी को देखते हुए सरकार ने सुरक्षित और आधुनिक स्नान व्यवस्था करने का निर्णय लिया है.

फ्लोटिंग बाथिंग कुंड में श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा. यहां सेफ्टी बैरियर, रेलिंग, चेंजिंग रूम, बेंच, सोलर लाइट और इमरजेंसी सपोर्ट बोट की सुविधा रहेगी. इसके साथ ही शॉपिंग की व्यवस्था भी होगी, ताकि श्रद्धालु यहां स्नान के बाद जरूरी वस्तुएं खरीद सकें. इस कुंड की खासियत यह होगी कि यह नदी के जलस्तर के उतार-चढ़ाव के साथ खुद को समायोजित कर लेगा.

फ्लोटिंग कुंड श्रद्धालुओं के लिए एक नया आकर्षण होगा

अयोध्या विकास प्राधिकरण इस पूरे प्रोजेक्ट की देखरेख कर रहा है. प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्विनी पांडेय ने बताया कि फ्लोटिंग कुंड की संरचना तैयार कर ली गई है और जल्द ही इसका टेंडर निकाला जाएगा. उन्होंने बताया कि यह फ्लोटिंग कुंड पॉन्टून, फाइबर-रिइन्फोर्स्ड प्लास्टिक जैसी टिकाऊ सामग्री से बनाया जाएगा, जिससे यह पानी पर स्थिर रह सके. सरयू नदी में यह फ्लोटिंग कुंड श्रद्धालुओं के लिए एक नया आकर्षण होगा. इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बल मिलेगा बल्कि अयोध्या के स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा. 

श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा

गौरतलब है कि अयोध्या को विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए योगी सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है. राम जन्मभूमि परिसर के भव्य निर्माण के साथ-साथ यहां सड़क, बिजली, पानी, पार्किंग, होटल और अन्य सुविधाओं को भी तेजी से विकसित किया जा रहा है. सरकार का मानना है कि इस तरह की आधुनिक व्यवस्थाओं से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा और अयोध्या की प्रतिष्ठा विश्वभर में और बढ़ेगी.

'इनकी नस्लों को भी स्वर्ग नहीं मिलेगा, इनका ठिकाना जहन्नुम', पहलगाम हमले पर मौलाना की दो टूक

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनभद्र: सड़क पर गर्भवती ने दिया बच्चे को जन्म, एंबुलेंस पर उठे सवाल
सोनभद्र: सड़क पर गर्भवती ने दिया बच्चे को जन्म, एंबुलेंस पर उठे सवाल
सपा का मिशन 2027 शुरू, श्यामलाल पाल ने बाराबंकी में कार्यकर्ताओं में भरा जोश
सपा का मिशन 2027 शुरू, श्यामलाल पाल ने बाराबंकी में कार्यकर्ताओं में भरा जोश
वृंदावन में प्रेमानंद के शिष्य की मौत पर उठे सवाल, संतों ने मांगी CBI जांच
वृंदावन में प्रेमानंद के शिष्य की मौत पर उठे सवाल, संतों ने मांगी CBI जांच
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-US ट्रेड डील लगभग फाइनल? PM मोदी-ट्रंप के बीच फिर जल्दी हो सकती है बात
भारत-US ट्रेड डील लगभग फाइनल? PM मोदी-ट्रंप के बीच फिर जल्दी हो सकती है बात
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ अरेस्ट वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश
'निष्पक्ष रहने के लिए...', पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?
'निष्पक्ष रहने के लिए...', पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, क्या-क्या कहा?
ग्रुप A में भारत-पाकिस्तान, ग्रुप B में 2 वर्ल्ड चैंपियन शामिल, वर्ल्ड कप में कौन सा ज्यादा कठिन?
ग्रुप A में भारत-पाकिस्तान, ग्रुप B में 2 वर्ल्ड चैंपियन शामिल, वर्ल्ड कप में कौन सा ज्यादा कठिन?
Thursday Box Office: 'द वन' ने जड़ी हाफ सेंचुरी, 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, जानें-'हनुमान अंश'-'मिर्जापुर' का कलेक्शन
थर्सडे को 'द वन' ने जड़ी हाफ सेंचुरी, 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
6 लाख तक लोन, सिर्फ 6 फीसदी ब्याज! किसानों के लिए CM योगी की खास योजना
6 लाख तक लोन, सिर्फ 6 फीसदी ब्याज! किसानों के लिए CM योगी की खास योजना
क्यों पेट्रोल कार से महंगी हैं डीजल कारें, किस चीज का एक्स्ट्रा पैसा लेती है कंपनी?
क्यों पेट्रोल कार से महंगी हैं डीजल कारें, किस चीज का एक्स्ट्रा पैसा लेती है कंपनी?
Embed widget