एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या में मंदिर के घंटे से लटकता नाबालिग का शव मिलने से हड़कंप, नीचे पड़ी हुई थी कुछ ईंटें

Ayodhya News: लडकी बुधवार शाम को खाना खाने के बाद से लापता था. घरवालों ने चारों तरफ उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला, गुरुवार को उसका शव मंदिर के घंटे से लटका मिला.

Ayodhya Crime News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई हैं. यहां बीकापुर कोतवाली अंतर्गत नाबालिग लड़की का शव गुरुवार को मंदिर में पाया गया है. लगभग 16 वर्षीय लड़की का शव घर से दूर मंदिर के घंटे से उसके दुपट्टे से लटका हुआ पाया गया. यह लड़की बुधवार की रात से अपने घर से लापता थी. मंदिर के घंटे की ऊंचाई और उसकी लंबाई को देखते हुए उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आत्महत्या या हत्या के बीच की उलझी गुत्थी सुलझने की उम्मीद है.

दरअसल बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बछौली गांव स्थित पौराणिक योगी वीर बाबा मंदिर में गुरुवार को अचानक कोहराम मच गया मंदिर के गेट से बंधे घंटे से एक लड़की का शव उसके दुपट्टे से लटका हुआ पाया गया इस मंदिर में रात्रि में कोई नहीं रहता है. मंदिर के घंटे के नीचे तीन से चार ईंट भी पाई गई हैं, जिससे शुरू में लोगों यह चर्चा हुई कि इन्ही ईटों पर चढ़कर उसने अपने गले में बंधे दुपट्टे को घंटे से बांधा होगा.

बुधवार रात से थी लापता

यह युवती बुधवार की रात खाना खाने के बाद घर में सो रही थी और वहीं से अचानक लापता हो गई थी. परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे, इन सब की स्थितियों और घटनास्थल की परिस्थितियों को देखने के बाद बीकापुर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया और साक्ष्यों को संकलित किया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत के कारण पर पड़ा पर्दा उठ सकेगा. अभी पुलिस इस मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल कर रही है. 

पुलिस युवती के परिजनों और मंदिर के रास्ते में पड़ने वाले घरों के लोगो से पूछताछ कर रही है. इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी डॉ राजेश तिवारी ने कहा कि पुलिस को सुबह सूचना मिली लुफ़ताबाद बछौली गांव के बाहर एक लड़की का शव लटकता हुआ पाया गया. तत्काल फॉरेंसिक टीम को बुलाकर शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृतका के पिता के द्वारा कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर प्राप्त होती है तो कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- UP News: सपा नेता आजम खान को लगा एक और झटका, वाई श्रेणी सुरक्षा हटायी गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget