एक्सप्लोरर

UP News: अयोध्या में सब कुछ होगा राममय, स्ट्रीट लाइट पोल पर तीर-धनुष लिए दिखाई देंगे भगवान राम

Ayodhya News: अयोध्या में सब कुछ भव्य दिखाई दे, इसके लिए बाकायदा हर एक चीज के लिए प्लानिंग की गई है. अयोध्या में जो कॉरिडोर और पार्क विकसित हो रहे हैं, इन सब के किनारे खूबसूरत स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी.

Ram Mandir News: तेजी से विकसित हो रहे उत्तर प्रदेश (UP) के अयोध्या (Ayodhya) का स्वरूप ऐसा होगा कि सब कुछ राममय दिखाई देगा. एक-एक चीज एहसास दिलाएगी कि यह भगवान राम (Lord Ram) की अयोध्या है. यहां तक कि स्ट्रीट लाइट पोल भी ऐसे चयन किए जा रहे हैं जो लोगों को भगवान राम की नगरी में होने का एहसास दिलाएं. ऊपर धनुष और रुद्राक्ष प्रत्यंचा पर चढ़ी तीर और तीर पर भगवा पताका पर विराजमान पवनपुत्र हनुमान, नीचे रक्षा कवच और धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाए भगवान राम.

यह किसी मूर्ति की बात नहीं हो रही है बल्कि अयोध्या में लगने वाले स्ट्रीट लाइट पोल के बारे में बता रहे हैं, जिसे मंडलायुक्त कार्यालय में भी सैंपल के रूप के लगाया गया है. लखनऊ की इस कंपनी के मालिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि जहां उनका नाम आता है, अयोध्या और भगवान राम का नाम तो आना ही है, हम विदेश से पढ़कर आए हैं इसलिए हमने सोचा कि स्ट्रीट लाइट पोल का ऐसी डिजाइन और कॉसेप्ट लाएं जो अयोध्या की पहचान से जुड़ी हो और अपने आप में अलग हो.

'आजकल पूरे विश्व में सिर्फ दो ही नाम चर्चा में'

इनोवेशन कंपनी के एमडी निखिल ने कहा कि आजकल पूरे विश्व में सिर्फ दो ही नाम चर्चा में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ. उन्होंने कहा कि जहां सीएम योगी का नाम आता है, अयोध्या और भगवान राम का नाम तो आना ही है. उनकी खासियत है. उन्होंने जिस तरीके से सनातन धर्म को प्रोत्साहित किया है, वह चाह रहे हैं कि इलेक्शन से पहले अयोध्या एक इंटरनेशनल सेंटर बन जाए, हिंदुस्तान के लिए बहुत बड़ी बात है.

निखिल ने कहा कि हम लोग बाहर से पढ़कर के आए हैं. हमने सोचा था कि कुछ ऐसा एक नया कॉन्सेप्ट लाए, जिससे अयोध्या की पहचान अलग हो. हम स्ट्रीट लाइट और डिजाइनर का काम करते आ रहे हैं लेकिन कुछ ऐसा कॉन्सेप्ट जो भगवान राम और राम जन्मभूमि के साथ ही अयोध्या को दर्शाता हो. यही सोच लेकर के यह पोल बनाया है, जिसमें भगवान राम का आशीर्वाद है. उनका धनुष है, रुद्राक्ष है, पवनपुत्र हनुमान हैं और ऐसा डिजाइन तैयार किया है. बाहर से इंटरनेशनल डिजाइन में बना है, बाहर से कोई आए तो उनको लगे कि हमारा हिंदुस्तान भी कम नहीं है.

अयोध्या में लगाई जाएगी खूबसूरत स्ट्रीट लाइट

अयोध्या में सब कुछ भव्य दिखाई दे, इसके लिए बाकायदा हर एक चीज के लिए प्लानिंग की गई है. अयोध्या में जो कॉरिडोर बन रहे हैं, जो पार्क विकसित हो रहे हैं और श्री राम पथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ के रूप में मंदिर-मंदिर तक पहुंचने के लिए जो तीन मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है. इन सब के किनारे खूबसूरत स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी, जिसके पोल भी इस तरह चयनित किए जा रहे हैं. इसमें अयोध्या और श्री राम की झलक दिखाई दे और उन्हें देखते ही अयोध्या में होने का एहसास हो जाए.

अयोध्या मंडल के कमिश्नर गौरव दयाल ने कहा कि यहां कॉरीडोर बन रहे हैं, बहुत सारे पार्क विकसित हो रहे हैं और अयोध्या की जितने रोड का चौड़ीकरण हो रहा है, उनके किनारे स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी. वह स्ट्रीट लाइट कैसी हो किस प्रकार से हो, इसको हम लोग नियंत्रित कर रहे हैं. इससे बेतरतीब ढंग से स्ट्रीट लाइट या अन्य चीजें न लग जाएं, जो अच्छी कंपनी है, जिन्होंने इच्छा जाहिर की है और हमारे पास आ रहे हैं, उनको हम कह रहे हैं कि अपनी आर्टिस्टिक टीम से डिजाइन कराकर सैंपल हमको दिखाइए. इससे उस पर फैसला ले सके.

स्ट्रीट लाइट पोल में क्यों बना राम रक्षा यंत्र?

गौरव दयाल ने कहा कि एक कंपनी ने डिजाइन किया है. बहुत अच्छा डिजाइन किया है. बुधवार को हमने उसको देखा था, इस तरह की और जो कंपनियां हैं, उनका भी अध्ययन कर रहे हैं, जिससे जो बेस्ट डिजाइन के पोल हो जो देखने पर अच्छे दिखें उनको स्थापित कराया जाएगा. बिना किसी प्लानिंग के हम स्ट्रीट लाइट यह अन्य चीजें नहीं लगाएंगे. हम प्रयास कर रहे हैं कि सब कुछ प्लानिंग के अनुसार हो और बेहतर रूप से दिखे.

अयोध्या में लगने वाले स्ट्रीट लाइट पोल में राम रक्षा यंत्र क्यों बनाया गया है. इसके पीछे भी कंपनी के ऑनर की अपनी दलील है. उनका मानना है कि अयोध्या और सीएम योगी को लोगों की नजर बहुत जल्दी लगती है. बहुत सारे लोग नहीं चाहते कि अयोध्या में श्री राम मंदिर बने. अयोध्या को ऐसा बनाकर रखें कि किसी की नजर न लगे, इसीलिए स्ट्रीट लाइट पोल पर राम रक्षा यंत्र बनाया गया है.

'बहुत सारे लोग चाहते हैं राम मंदिर नहीं बने'

वहीं निखिल ने कहा, "राम रक्षा की बहुत ही जरूरत है. अयोध्या और सीएम योगी को लोगों की नजर बहुत ही जल्दी लगती है. नाम नहीं लेना चाहूंगा बहुत ही सारे लोग हैं जो नहीं चाहते हैं अयोध्या बने, राम मंदिर बने. राम मंदिर बनने जो मुद्दा रहा, काफी समय तक रहा. रक्षा करने के लिए लोग अपनी कर रहे हैं और हम अपनी तरफ से कर सकते हैं. यूपी के होते हुए हम प्रयास कर रहे हैं. हम सीएम योगी का साथ दें, सनातन धर्म का साथ दें. भगवान राम को एकदम ऐसा बना के रखे की कोई छू न पाए और किसी की नजर न लग पाए.

ये भी पढ़ें- UP Crime News: बुलंदशहर में महिला ने युवक को मिलने के लिए बुलाया, फिर चाकू से कर दिया प्राइवेट पार्ट पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
UP चुनाव: 150 नहीं, अब कांग्रेस मांग रही यूपी की हर दूसरी सीट, क्या करेंगे अखिलेश?
UP चुनाव: 150 नहीं, अब कांग्रेस मांग रही यूपी की हर दूसरी सीट, क्या करेंगे अखिलेश?
यूपी चुनाव: कांग्रेस में आएंगी संघमित्रा मौर्या ? स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने खुद बताया
यूपी चुनाव: कांग्रेस में आएंगी संघमित्रा मौर्या ? स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने खुद बताया
क्या सपा से गठबंधन में बाधा बन रहे थे अजय राय? कांग्रेस नेता ने दी सफाई
क्या सपा से गठबंधन में बाधा बन रहे थे अजय राय? कांग्रेस नेता ने दी सफाई

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget