एक्सप्लोरर

UP News: अयोध्या में CM योगी ने भगवान रामलला का किया दर्शन, विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिया ये निर्देश

Yogi Adityanath Ayodhya Visit: जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि लोक निर्माण के साथ मार्च-अप्रैल 2024 तक का समझौता है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की. बैठक का आयोजन सरयू होटल में किया गया था. अधिकारियों को उन्होंने निर्माण कार्यों को दो चरणों में पूरा करने का निर्देश दिया. पहले चरण में शहर के अंदर का निर्माण कार्य पूरा किया जाना है. उन्होंने निर्माण कार्य को दीपोत्सव तक पूरा करने की हिदायत दी. दूसरे चरण में गर्भगृह के अंदर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 15 जनवरी 2024 तक पूरे किए जाएंगे.

अयोध्या दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अयोध्या जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि लोक निर्माण के साथ मार्च-अप्रैल 2024 तक का समझौता है. बैठक में नया घाट से लेकर उदया चौराहा तक के हिस्से को दीपोत्सव तक पूरा करने को कहा गया है. शेष भाग का काम दिसंबर तक पूरा किया जाना है. अक्तूबर-नवंबर तक भक्ति पथ का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. वर्तमान में राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से स्तंभ बनाने का काम शुरू हो रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माण कार्य को तेज गति से करने का आदेश दिया.

रामचंद्र परमहंस की समाधि पर चढ़ाए फूल

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर आंदोलन के शलाका पुरुष रामचंद्र परमहंस दास की समाधि पर फूल माला अर्पित करने दिगंबर अखाड़ा पहुंचे थे. उन्होंने दिगंबर अखाड़ा में साधु-संतों से मुलाकात भी की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क के पास बने अस्थाई हेलीपैड में उतरा. हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद रामचंद्र परमहंस दास की समाधि पर मुख्यमंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन श्री राम जन्मभूमि मंदिर का दर्शन पूजन किया. मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की गई थी. भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता भेजा गया है. 

UP IPS Transfer: यूपी में 9 आईपीएस अफसरों के तबादले, आरके स्वर्णकार बने कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर, देखें लिस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget