एक्सप्लोरर

अयोध्या: बदली सी नजर आई राम नगरी, ना 'शौर्य दिवस' ना 'यौमे गम', नगरवासियों ने कहा अब सारे विवाद खत्म

एक वक्त था जब 6 दिसंबर की तारीख आते ही अयोध्या वासियों के मन में तमाम आशंकाएं घर कर जाती थीं. लेकिन अब ये बीते बातें हैं. अयोध्या वासियों का कहना है कि अब किसी तरह का गिला शिकवा नहीं. अब कोई विवाद नहीं है.

अयोध्या: 1992 के बाद से अयोध्या में 6 दिसंबर को मनाया जाने वाला शौर्य दिवस और यौमे गम अब बीते कल की बात हो चुका है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब मुस्लिम पक्ष को मस्जिद के लिए जमीन मिल चुकी है तो हिंदू पक्ष को राम जन्मभूमि, लिहाजा अब न रहा विवाद और ना ही इस तरह के रस्मी कार्यक्रमों का औचित्य. इस बार अयोध्या में ना तो शौर्य दिवस मनाया जा रहा है और ना ही यौमे गम.

ना शौर्य दिवस ना ही यौमे गम

आज 6 दिसंबर है लेकिन अयोध्या में इसकी आहट महज सुरक्षा जवानों की मुस्तैदी और बढ़ी संख्या को देखकर ही होता है. हर वर्ष की तरह ना तो कहीं शौर्य दिवस मनाया जा रहा है, और न ही कहीं यौमे गम, इसीलिए अयोध्या में ना तो मीडिया का जमावड़ा है और ना ही कहीं फ्लैशलाइट ही चमक रही हैं. साधु संत हो या फिर बाबरी मस्जिद से जुड़े रहे मुस्लिम पक्षकार, सभी कहते हैं बीते कल को भुला कर आगे बढ़ना है सौहार्द की एक नई इबारत लिखनी है और अयोध्या को नई पहचान देनी है. इसीलिए अब ना तो काली पट्टी की जरूरत है ना ही यौमे गम की और ना ही शौर्य दिवस की, यह सब बीते दिनों की बातें हैं, जिनको भूल कर आगे बढ़ना होगा और इसकी शुरुआत इसी 6 दिसंबर से करनी होगी.

अब कोई गिला शिकवा नहीं

सरयू आरती समिति के अध्यक्ष शशिकांत दास ने कहा कि आज 6 दिसंबर का दिन है, 1992, छह दिसंबर को राम मंदिर हम तो राम मंदिर ही कहेंगे का जीर्णोद्धार करने के लिए कार सेवा की गई थी तो आज हम लोगों को शौर्य दिवस बनाने के लिए बाध्य होना पड़ता था और मुस्लिम समुदाय यौमे गम मनाते थे. लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है, तब हम लोगों को इस तरह का कोई कार्यक्रम ना हमे हर्ष मनाना है और ना उनको गम बनाना है क्योंकि उनके लिए भी सरकार ने जमीन उपलब्ध करा दी है. वह भी अपनी मस्जिद का निर्माण कर रहे हैं और यह राम मंदिर का निर्माण हो रहा है.

खत्म हुये विवाद

राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर को राम जन्मभूमि के पक्ष में आदेश पारित किया. बाबरी मस्जिद तथाकथित गिराने वाले जो आरोपी थे वह मुक्त हो गए हैं. किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं रहा तो अब सारी समस्याएं जो विवादित रही सब खत्म हो गई हैं. अब किसी प्रकार का ना तो यौमे गम मनाने की आवश्यकता है और ना ही शौर्य दिवस का, यह सब खत्म हो गया है. दोनों पक्षों को संतुष्टि हो गई है.

इकबाल अंसारी बोले-काली पट्टी बांधने की जरुरत नहीं बाबरी मस्जिद मामले में पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने इस मौके पर कहा कि 6 दिसंबर के दिन मुसलमानों की तरफ से लोग यौमे गम मनाते थे, काली पट्टी बांधते थे, वहीं, हिंदुओं की तरफ से शौर्य दिवस मनाया जाता था, लेकिन हिंदुस्तान के संविधान के तहत यह मुकदमा सुप्रीम कोर्ट में चला. सुप्रीम कोर्ट ने फैसला कर दिया हम देशभक्त मुसलमान हैं और हिंदुस्ताान के वफादार है. जब हम कोर्ट का सम्मान करते हैं, कानून का सम्मान करते हैं तो संविधान ने फैसला कर दिया. अब यौमे गम की जरूरत नहीं है और काली पट्टी बांधने की भी जरूरत नहीं है.

अयोध्या में 6 दिसंबर को होने वाले रस्मी कार्यक्रम इस बार भले नहीं हो रहे हैं, दोनों पक्षों को इस तरह के कार्यक्रम करने की कोई परमिशन भी जिला प्रशासन ने नहीं दी है, या फिर यूं कहे कि इस बार किसी ने इस तरह के कार्यक्रम करने की अनुमति मांगी ही नहीं, बावजूद इसके शरारती तत्व कहीं, इस अमन में खलल ना डाल दे, इसके लिए अयोध्या का पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग है.

कोविड नियम के उल्लंघन पर कार्रवाई

इस बीच अयोध्या रेंज के आईजी दीपक कुमार ने जानकारी देते हुये कहा कि, यदि कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन होता है और बिना परमीशन किसी के द्वारा कोई ऐसा कार्य किया जाता है, जो कानून के खिलाफ है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. हम लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें.

गोरखपुर: खुशखबरी! जनवरी में शुरु हो जाएगा एम्स में 300 बेड का अस्पताल, मरीजों को होगी बड़ी सहूलियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और विनोद तावड़े से अचानक क्यों मिले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और विनोद तावड़े से अचानक क्यों मिले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य? सामने आई बड़ी वजह
वाराणसी: गंगा घाट पर आज दोपहर से क्यों बंद किया गया नौका संचालन, ये है वजह
वाराणसी: गंगा घाट पर आज दोपहर से क्यों बंद किया गया नौका संचालन, ये है वजह
महोबा में जिला अस्पताल में ठगी, मीडियाकर्मी बनकर युवक ने महिला से 10 हजार ऐंठे, CCTV से तलाश जारी
महोबा में जिला अस्पताल में ठगी, मीडियाकर्मी बनकर युवक ने महिला से 10 हजार ऐंठे, CCTV से तलाश जारी
'बीजेपी से 6 बार सांसद रहा, फिलहाल मैं...', सपा में जाने की अटकलों पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान
'बीजेपी से 6 बार सांसद रहा, फिलहाल मैं...', सपा में जाने की अटकलों पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

AC Blast in Delhi News: AC ने ली 9 जान, रहिए सावधान....! | Vivek Vihar | Breaking | ABP News
Bengal Election Result 2026: बंगाल में किसकी सरकार? बता रहा सट्टा बाजार! | Betting Market
Delhi Vivek Vihar Fire: सावधान! AC बन सकता है 'Time Bomb', दिल्ली में एक झटके में ली 9 जान!
Delhi Vivek Vihar Fire: AC बना मौत का कारण! इस्तेमाल करते है तो ध्यान दें! | Delhi News | Tragedy
Delhi Vivek Vihar Fire: फायर एग्जिट था या नहीं? विवेक विहार में 9 मौतों का दर्द! | Delhi News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई एयरपोर्ट पर चलते विमान से कूदा यात्री, लैंडिंग के तुरंत बाद खोल दिया इमरजेंसी गेट, जानें पूरा मामला
चेन्नई एयरपोर्ट पर चलते विमान से कूदा यात्री, लैंडिंग के तुरंत बाद खोल दिया इमरजेंसी गेट, जानें पूरा मामला
पंजाब में FIR के दावे पर BJP नेता संदीप पाठक का आया बयान, बोले- 'मुझे कोई...'
पंजाब में FIR के दावे पर BJP नेता संदीप पाठक का आया बयान, बोले- 'मुझे कोई...'
पंजाब किंग्स के साथ पहली बार हुआ इतना बुरा, मोहम्मद सिराज की सिर्फ 2 गेंदों ने बना दिया रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स के साथ पहली बार हुआ इतना बुरा, मोहम्मद सिराज की सिर्फ 2 गेंदों ने बना दिया रिकॉर्ड
Raja Shivaji Box Office: मराठी की टॉप 10 ग्रॉसर फिल्मों में एंट्री ले पाएगी 'राजा शिवाजी'? बजट का 32% कर चुकी वसूल
मराठी की टॉप 10 ग्रॉसर फिल्मों में एंट्री ले पाएगी 'राजा शिवाजी'? बजट का 32% कर चुकी वसूल
'युद्ध खत्म करो, प्रतिबंध हटाओ और मुआवजा दो', ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप के सामने क्या रखीं शर्तें?
'युद्ध खत्म करो, प्रतिबंध हटाओ और मुआवजा दो', ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, क्या रखीं शर्तें?
फिलीपींस में 'मायोन' ज्वालामुखी का तांडव: 6 किमी तक का इलाका सील, हजारों लोगों ने छोड़े घर, अलर्ट लेवल-3 जारी
फिलीपींस में 'मायोन' ज्वालामुखी का तांडव: 6 किमी तक का इलाका सील, हजारों लोगों ने छोड़े घर
एक रुपये किलो आलू और 7 रुपये किलो चीनी, 1989 के राशन बिल ने लोगों को चौंकाया, यूजर्स बोले, कहां गए वो दिन
एक रुपये किलो आलू और 7 रुपये किलो चीनी, 1989 के राशन बिल ने लोगों को चौंकाया, यूजर्स बोले, कहां गए वो दिन
AI Companion का नया खेल! Teens इस तरह कर रहे इसका इस्तेमाल, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश
AI Companion का नया खेल! Teens इस तरह कर रहे इसका इस्तेमाल, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश
Embed widget