एक्सप्लोरर

UP Politics: 'माफी मांगे बिना राज ठाकरे को अयोध्या में घुसने नहीं देंगे', बीजेपी सांसद ब्रृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

UP Politics: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राज ठाकरे ने उत्तर भारतीयों का अपमान किया है. इसलिए वो उन्होंने अयोध्या सीमा तो क्या लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर तक नहीं निकलने देंगे.

UP Politics: यूपी में राज ठाकरे (Raj Thackeray) की अयोध्या यात्रा को लेकर सियासत गर्मा गई है. कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने अब राज ठाकरे को अयोध्या (Ayodhya) की सीमा में घुसने और लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport) से बाहर ना निकलने लेकर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने राज ठाकरे को रोकने के लिए आंदोलन की शुरुआत कर दी है, जिसके लिए गोंडा (Gonda) समेत पूरे प्रदेश में पोस्टर लगाने (Raj Thackeray Poster) की बात की जा रही है. 5 जून को लाखों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर चल कर उनको एयरपोर्ट पर उतरने नहीं देंगे.
 
बीजेपी सांसद ने लगवाए राज ठाकरे के खिलाफ पोस्टर
दिल्ली से वापस लौटे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आज कर्नलगंज (Colonelganj) में राज ठाकरे को अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir) ना आने व सीमा में न घुसने देने के लिए रणनीति बनाई. बीजेपी कार्यकर्ताओं (BJP Worker) ने सौगंध खाई कि उत्तर भारतीय का अपमान भगवान श्रीराम का अपमान है और बिना माफी मांगे हम लोग राज ठाकरे को अयोध्या की सीमा के अंदर और लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport) के बाहर निकलने नहीं देंगे. उन्होंने राज ठाकरे की राक्षस के रूप में तुलना कर डाली और कहा कि वो हिंदूवादी नहीं है. अब देखने वाली बात है कि जब 5 जून को राज ठाकरे अयोध्या आएंगे तो बृजभूषण सिंह का क्या रणनीति होती है. 
 
राज ठाकरे से माफी मांगने को कहा
बीजेपी सांसद ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं को सौगंध दिलाते हुए कहा, "हम सभी भगवान श्री राम के वंशज हैं हम अपना अपमान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का अपमान मानते हैं. हम सौगंध राम की खाते हैं महाराष्ट्र से उत्तर भारतीयों को अपमानित करने वाले राज ठाकरे जब तक हाथ जोड़कर माफी नहीं मांगते हम लाखों की संख्या में चलकर 5 जून को उन्हें अयोध्या में घुसने नहीं देंगे.  वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि 2007 से उत्तर भारतीयों के नाम पर राज ठाकरे भेद कर रहा है और जिस मुंबई और मराठा की बात करता है उस मुंबई के निर्माण करने में 80% हिस्सेदारी देश के अन्य लोगों की है. 
 
राज ठाकरे के बयान को बताया अपमान
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, 'वो कभी रिक्शे वाले को मारते हैं, कभी  ठेले वाले को मारते हैं. विद्यार्थियों  को मारे, पत्रकारों को मारे, सिनेमावालों को अपमानित किया. अभी तक इसका बयान रहता था मोदी अगर रहेंगे तो यह देश गर्त में चला जाएगा. अभी मोदी के खिलाफ और यूपी के खिलाफ बयान देते थे, उत्तर भारतीयों के खिलाफ बयान देता थे और अब अपना रूप बदल लिया. अयोध्या दर्शन करने के लिए आना चाहते हैं. उनको रोकने के लिए कार्यक्रम बन रहा है और मैं निकल चुका हूं उनको रोकने के लिए पूरे प्रदेश में ही नहीं देशभर में पोस्टर लगना शुरू हो गया है. मैं किसी भी कीमत पर उन्हे लखनऊ एयरपोर्ट के बाहर नहीं आने दूंगा.' 
 
ये भी पढ़ें- 

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget