एक्सप्लोरर

Ayodhya Airport: अयोध्या में एयरपोर्ट बनकर तैयार, अब प्लेन से भी आ सकेंगे श्रद्धालु, जानें- कब से चलेंगी फ्लाइट्स

Ayodhya News: अयोध्या में बन रहा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट बंद कर तैयार हो गया है. मंदिर के उद्घाटन से पहले ही यहां से फ़्लाइट उड़ान भरना शुरू कर देंगी.

Ayodhya Airport: 500 सालों के संघर्ष के बाद अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के साथ-साथ अयोध्या भी विकास के पथ पर आगे बढ़ चुकी है. अयोध्या में राम भक्तों को सुगमता से पहुंचने के लिए सभी मार्गों को चुस्त दुरुस्त किया जा रहा है. इसी कड़ी में अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भी जल्द ही शुरू होने वाला है. पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था. 25 दिसंबर को संभवतः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सकते हैं.  इसके बाद इस एयरपोर्ट से पहली उड़ान 30 दिसंबर को भरी जाएगी.
 
अयोघ्या एयरपोर्ट का उद्घाटन होने के बाद श्रद्धालु हवाई जहाज से भी भगवान राम के दर्शन के लिए जा सकेंगे. एयरपोर्ट से पहली उड़ान 30 दिसंबर को भरी जाएगी.  इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक 30 दिसंबर को सुबह 11:55 पर दिल्ली से उड़ान भरकर पहली फ्लाइट दोपहर 1:15 पर अयोध्या पहुंचेगी और इसके बाद अयोध्या से आधे घंटे बाद ये फ्लाइट 1:45 पर अयोध्या से रवाना होकर 3:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी. 30 दिसंबर को पहली बार उड़ान भरने के बाद ये फ्लाइट दोबारा 10 जनवरी से संचालित कर दी जाएगी.  ये उड़ान दिल्ली और अयोध्या के बीच रोजाना इसी समय पर यह फ्लाइट संचालित होगी .
अयोध्या में एयरपोर्ट बनकर तैयार
दिल्ली के अलावा अहमदाबाद और अयोध्या के बीच मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को फ्लाइट संचालित होगी जो कि पहली बार 11 जनवरी को जाएगी. 11 जनवरी को अहमदाबाद से सुबह 9:10 पर उड़ान भरकर 11:00 बजे फ्लाइट अयोध्या पहुंचेगी और अयोध्या से 11:30 बजे रवाना होकर दोपहर 1:40 पर फ्लाइट अहमदाबाद पहुंचेगी.  
 
25 दिसंबर को हो सकता है उद्घटान
माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को इसका उद्घाटन कर सकते हैं. जानकारों की माने तो 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के जन्मदिन के दिन इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सकते हैं.  इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या को 18000 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी कर सकते हैं. अयोध्या का स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ रेलवे विभाग से लेकर अन्य जिम्मेदारान अलग-अलग उद्घाटनों की तैयारियों में जुट गए हैं. 
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget