एक्सप्लोरर

अयोध्या: केएम शुगर मिल मसौधा में पानी की टंकी गिरने से 1 मजदूर की हुई दर्दनाक मौत, 2 घायल

UP News: अयोध्या के केएम शुगर मिल में लापरवाही के चलते जर्जर अवस्था में प्रयोग में लाई जा रही पानी की टंकी 3 कामगार पर गिर गई. इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए तो वही एक कामगार की मौत हो गई.

Ayodhya News: के एम शुगर मिल की लापरवाही के चलते रामनगरी में बड़ा हादसा हो गया. हादसे में जर्जर अवस्था में प्रयोग में लाई जा रही पानी की टंकी गिर गई और उसमे तीन कामगार दब गए. जिसमें से एक नवयुवक की जान चली गई जबकि दो कर्मचारी जिला अस्पताल में जिंदगी जीने की जद्दोजहद कर रहे हैं. परिजनों का साफ तौर पर आरोप है कि यदि केएम शुगर मिल प्रशासन ने समय से टंकी को बदलवाया होता तो शायद इतनी बड़ी घटना ना होती.

मामला अयोध्या जनपद के थाना पूरा कलंदर क्षेत्र के मसौधा KM शुगर मिल का है. जहां जर्जर अवस्था में मौजूद पानी की टंकी तीन कामगारो के ऊपर गिर गई, जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद शुगर मिल प्रशासन पहले घटना की सच्चाई छुपाने के लिए मिल का मुख्य गेट को बंद करवा कर स्थानीय लोगों और मीडिया को घटना स्थल तक जाने से रोके रखा और शुगर मिल प्रशासन कई घंटे तक मामले को अंदर ही मैनेज करने में लगा रहा. 

हादसे में 2 घायल, 1 की मौत
करीब घंटों बाद जब स्थानीय लोगों ने हंगामा किया तो मीडिया को शुगर मिल घटना स्थल तक जाने दिया गया. इसके बाद प्राइवेट वाहन से घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा. घटना में थाना क्षेत्र के प्रवेश रावत की मौत हो गई. जबकि देवरिया निवासी विनोद कुमार और करमा कोडरी निवासी नंद कुमार पांडेय बुरी तरह घायल हो गए.

दूसरी तरफ मृतक युवक के परिजनों ने KM शुगर मिल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है. मृतक के संबंधी का आरोप है कि हादसे के बाद 45 मिनट तक लड़का पानी की टंकी के नीचे दबा रहा अगर समय रहते शुगर मिल प्रशासन ने ठोस कदम उठाया होता तो शायद युवक की जान बच सकती थी. 

मामले में क्षेत्राधिकारी ने क्या बोला?
अयोध्या क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी का कहना है कि पूरा कलंदर थाना क्षेत्र स्थित मसोधा चीनी मिल में सुबह लगभाग 10:00 बजे पानी की टंकी गिरने से कुछ लोग उसमें दब गए, जिसमें से एक मजदूर की मृत्यु हो गई है और दो लोग घायल हैं और जो घायल है वह खतरे के बाहर बताएं जा रहा हैं अभी किसी को रेफर करने की स्थिति नहीं है. वही दोनों मजदूर खतरे के बाहर बताए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें-महाकुंभ भगदड़ को लेकर जांच आयोग ने लोगों से मांगे साक्ष्य, नंबर और मेल आईडी जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget